पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस करेगी राष्ट्रव्यापी आंदोलन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अखिल भारतीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर करेगी राष्ट्रव्यापी आंदोलन.


उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों/विभागों के साथ बैठक कर तैयारियां शुरू की
कांग्रेस उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में ब्लॉक स्तर पर, तहसील स्तर पर और जनपद स्तर पर और राज्य स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, किसान कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, पिछड़ा विभाग, चिकित्सा विभाग, पर्वतीय प्रकोष्ठ, खेल कूद ब्यापार प्रकोष्ठ, सूचना के अधिकार विभाग सहित अन्य सभी कांग्रेस के फ्रंटल संगठन होंगे इस आंदोलन में शामिल.

◆कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जिला स्तर पर साइकिल यात्रा निकालकर इस पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ दर्ज कराएंगे विरोध प्रदर्शन जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद विधायक/एमएलसी भी होंगे शामिल.
◆ जिला स्तरीय साइकिल यात्रा के बाद पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य स्तर पर मंहगे पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की मांग को लेकर देशभर के सभी पेट्रोल पंप पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान.

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा-

◆ 7 july : कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा तहसील स्तर पर थाली बजाकर मंहगाई और पेट्रोल डीजल की बेतहाशा बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन.

◆ 12 july को रिक्शा-तांगा-बैलगाड़ी द्वारा 5 km की यात्रा कर विरोध प्रदर्शन जिला मुख्यालयों पर.

◆ 14 -15 july को पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान.

◆ 17 july को राज्य स्तरीय प्रदर्शन.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button