ड्राइंग कम्पटीशन में सी.एम.एस. छात्राओं को गोल्ड मेडल


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की प्राइमरी सेक्शन की दो छात्राओं यशस्वी एवं आद्या त्रिवेदी ने अन्तर-विद्यालयी ड्राइंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था बे्रनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित ‘ब्रेनोब्रेन बडिंग आर्टिस्ट कान्टेस्ट’ के अन्तर्गत सम्पन्न हुई। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लखनऊ के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपनी कलात्मक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ ही रचनात्मक सोच का प्रभावशाली उदाहरण प्रस्तुत किया।

यशस्वी एवं आद्या द्वारा बनाई कलाकृति ने निर्णायक मण्डल को अत्यधिक प्रभावित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इन प्रतिभाशाली छात्राओं की सृजनात्मक व रचनात्मक प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. की इसी अनूठी शिक्षा पद्धति के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button