कोविड-19 के बचाव हेतु सीएमओ नोडल स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त

जिला मजिस्ट्रेट ने निर्वाचन के दौरान कोविड-19 के बचाव हेतु सीएमओ को नोडल स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया।

प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) डा0 नितिन बंसल ने निर्वाचन के दौरान कोविड-19 के बचाव हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव को जनपद प्रतापगढ़ का नोडल स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया है और निर्देशित किया है कि वह विकास खण्ड स्तर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को या उनके द्वारा नामित डाक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त करेगें। नोडल अधिकारी निर्वाचन के दौरान कोविड-19 के बचाव हेतु सभी आवश्यक उपाय किया जाना सुनिश्चित करेगें। नोडल अधिकारियों के नाम एवं मोबाइल नम्बर निर्वाचन में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी को उपलब्ध कराया जाये। कोविड-19 से बचाव हेतु सम्बन्धित समस्त प्रबन्ध नोडल स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन व निर्देशन में किये जायेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button