मुख्यमंत्री ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की

  • मुख्यमंत्री ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसरपर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के आदर्शाें की प्रासंगिकता भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में स्वीकार की जाती है।
  • वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय और एकात्म मानव दर्शन से प्रेरणा लेकर कार्य कर रही है।
  • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 06 वर्षाें में गांव, गरीब, किसान, महिलाओं, नौजवान आदि के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया।
  • आज भारतीय जनता पार्टी देश और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है, यह दल अपनी स्पष्टता, कैडर बेस्ड कार्यकर्ताओं के कारण आगे बढ़ा है।



लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के आदर्शाें की प्रासंगिकता भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में स्वीकार की जाती है। वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय और एकात्म मानव दर्शन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय जी 53 वर्ष पूर्व अपनी भौतिक काया का विसर्जन कर दिया था। लेकिन उनका दर्शन आज भी हम सबको प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 06 वर्षाें में गांव, गरीब, किसान, महिलाओं, नौजवान आदि के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया गया है। पं. दीन दयाल उपाध्याय जी का मानना था कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि 02 करोड़ गरीब लोगों को आवास, 10 करोड़ लोगों को शौचालय, 08 करोड़ लोगों को रसोई गैस सिलेण्डर, 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि 35 करोड़ जनधन खाते खोले गये हैं।

देश की आधी आबादी को 05 लाख रुपये तक का सालाना स्वास्थ्य बीमा कवर वर्तमान सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। हर घर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। यह दल अपनी स्पष्टता व कैडर बेस्ड कार्यकर्ताओं के कारण आगे बढ़ा है। जब पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा था। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की मदद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button