मुख्य विकास अधिकारी ने युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल सामग्री का किया वितरण

प्रतापगढ़। महानिदेशक प्रान्तीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा युवक एवं महिला दलों को वितरण हेतु उपलब्ध करायी गयी खेल सामग्री का वितरण मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन में किया। मुख्य विकास अधिकारी ने 10 युवक एवं 10 महिला मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी अरूण कुमार सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी का विभाग की ओर से स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित युवक एवं महिला मंगल दल के पदाधिकारियों का आवाहन किया कि प्रत्येक दिन सुबह-शाम कम से कम आधा-आधा घण्टे खेलकूद प्रतियोगिताओं में अवश्य प्रतिभाग करें जिससे उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button