सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल का चक्कर काट रहा कुकर्म पीड़ित किशोर

मेडिकल के लिए सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल का चक्कर काट रहा कुकर्म पीड़ित किशोर परिजन परेशान सुनने वाले हैरान।

राम जनम यादव

अयोध्या – कार ड्राइबर के द्वारा कुकर्म का शिकार हुये सांसद आदर्श गांव के किशोर का चिकित्सीय परीक्षण को लेकर परिजन सीएचसी व जिला अस्पताल का काट रहे है चक्कर पर नही हो रहा मेडिकल। बिगत दो दिनों से परिजन जिले से लेकर तारुन सीएचसी का चक्कर काट रहे हैं।

जिससे परिजन परेशान है। बताया गया कि मंगलवार को किशोर का तारुन सीएचसी में मेडिकल की कुछ प्रक्रिया पूरी कर जिला अस्पताल को रिफर कर दिया गया था।परंतु कुछ कमियों का हवाला देकर पीड़ित को पुनः बुधवार को जिला अस्पताल से तारुन सीएचसी भेज दिया गया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय प्रताप वर्मा का कहना है कि गुरुवार को पीड़ित को लेकर जिलाधिकारी व एसएसपी से मुलाकात करेंगे।

उधर तारुन सीएचसी अधीक्षक डॉ0 बेद प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि हमारे यहां से जो प्रक्रिया होनी थी उसे पूरी कर दी गई है।ऐसे प्रकरण का जिला अस्पताल के चिकित्सक ही मेडिकल करते हैं। वहाँ मेडिकल नही हो रहा इसकी जिम्मेदारी हमारी नही जिला अस्पताल के लोगो की है।कहा यदि कागजी प्रक्रिया में कोई खामी रह गई है तो उसे पूरा किया जायेगा। पीड़ित किशोर के पिता विजय कुमार निषाद का कहना हैं कि साहब अब क्या और कैसे होगा।हमे नही मालूम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button