जमीनी विवाद में पांच का चालान

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

भेलसर(अयोध्या) – मवई थाना क्षेत्र में जमीन की कब्जेदारी को लेकर पांच लोगों का चालान किया गया।जानकारी के अनुसार ग्राम पूरे वादराय मजरे हंसराजपुर में बंजर भूमि पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक राजेश तिवारी ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर एक पक्ष के राम चन्द्र पुत्र शिवराम,राम मिलन पुत्र गुरुचरण तथा दूसरे पक्ष के जगजीवन रावत पुत्र मोलहे व लवकुश पुत्र हरिराम को पकड़ कर थाने ले आयी।वहीं ग्राम सेवढारा में पुश्तेनी जमीन पर कब्जेदारी को लेकर विवाद कर रहे शहबान पुत्र सगीर को पुलिस पकड़ कर थाने ले आयी।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि पांचों लोगों को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button