उत्तर प्रदेश
भारत के गवर्नर जनरल ने 24 जनवरी,1950 को यूनाइटेड प्रोविन्स आदेश,1950 (नाम परिवर्तन) पारित किया था,जिसमें यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया था। जनसंख्या के लिहाज से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा और क्षेत्रफल की दृष्ठि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। कुल क्षेत्रफल 2,38,566 वर्ग किमी है, जो 75 जिलों और 18 मंडल में विभाजित है। UP की राजधानी लखनऊ है। लखनऊ, कानपुर और आगरा देश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले महानगर हैं। सोनभद्र देश का एक मात्र जिला है, जिसकी सीमा चार राज्यों से मिलती है। प्रयागराज स्थित हाई कोर्ट, एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है। यूपी की सीमाएं, नौ राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड) से सटी है। साथ ही पूर्वोत्तर में नेपाल से भी सीमाएं मिलती हैं।UP में कुल 403 विधानसभा सीटें और 80 लोकसभा सीटें हैं, जो देश में सर्वाधिक है।
-
देश में आर्थिक सामाजिक हालात बदतर- नकुल दुबे
देश में आर्थिक सामाजिक हालात बदतर हुए हैं, उसके लिए बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियां जिम्मेदार।…
Read More » -
डाक विभाग ने हर्षोल्लास के साथ मनाया विश्व डाक दिवस
डाक विभाग ने हर्षोल्लास के साथ मनाया विश्व डाक दिवस, निकाली जागरूकता रैली।भारतीय डाक विभाग तमाम ऐतिहासिक घटनाक्रमों का रहा साक्षी।विश्व डाक दिवस पर डाक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, वाराणसी पूर्वी मंडल रहा विजेता डाक सेवाओं में वक़्त के साथ तमाम बदलाव हुए हैं,डाक विभाग अब सिर्फ पत्र, पार्सल और मनीऑर्डर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक ही छत के नीचे तमाम सेवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ वित्तीय समावेशन और डिजिटल इंडिया में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने विश्व डाक दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली में व्यक्त किए। उन्होंने कैंटोनमेंट स्थित मल्टीपरपज ग्राउंड में 4 दिनों तक चली रीजनल स्तरीय डाक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। इसमें फाइनल मैच में कैप्टन रमेश यादव के नेतृत्व में वाराणसी पूर्वी मंडल की टीम ने 99 रन बनाकर कैप्टन श्रीकांत पाल के नेतृत्व में खेली क्षेत्रीय कार्यालय की टीम (85 रन) पर विजय प्राप्त की। मैन ऑफ दि सीरिज अजय यादव और मैन ऑफ दि मैच का खिताब रोहित वर्मा को मिला। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि खेलों की तरह विभागीय लक्ष्य प्राप्ति के लिए भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जरूरी है। 1 अक्टूबर, 1854 को स्थापित भारतीय डाक विभाग 168 वर्षों के अपने सफर में तमाम ऐतिहासिक और सामाजिक-आर्थिक घटनाक्रम का साक्षी रहा है। बचत, बीमा, आधार, पासपोर्ट, पैन कार्ड, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, रेलवे टिकट, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ई-श्रम पंजीकरण, मोबाइल रिचार्ज, गंगाजल, विभिन्न मंदिरों के प्रसाद जैसी तमाम सुविधाएं डाकघरों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से एक साथ केंद्र व राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ डाकघरों में मिल रही हैं। प्रवर डाक अधीक्षक श्री राजन राव ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के क्रम में 10 अक्टूबर को डाकघरों में ‘वित्तीय सशक्तिकरण दिवस’ के रूप में मनाया जायेगा। वाराणसी प्रधान डाकघर में दोपहर 12 बजे इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर डाक अधीक्षक पीसी तिवारी, सहायक निदेशक ब्रजेश शर्मा,सहायक अधीक्षक आरके चौहान, अजय कुमार, निरीक्षक एपी गोस्वामी, इंद्रजीत पाल, राजेंद्र यादव, श्रीप्रकाश गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Read More » -
महर्षि वाल्मीकि की पावन जयन्ती
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां महर्षि वाल्मीकि आश्रम, परिवर्तन चौक पर आयोजित आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समारोह में…
Read More » -
एक अनपढ़ चला रहा है पूरा देश-विनय वर्मा
संतकबीरनगर- सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा से अपना दल एस के विधायक विनय वर्मा ने अनपढ़ को आईएएस से कहीं…
Read More » -
वक़ार रिज़वी आज भी जीवित हैं- संजय शर्मा
एमएसजी फाउंडेशन ने समाज सेवी वक़ार रिज़वी की याद में किया आयोजन।एमएसजी फाउंडेशन की तरफ से बच्चों को कॉपी किताबें,बिस्किट…
Read More » -
सरकार में दरिंदे बेखौफ-संजय सिंह
आप यूपी प्रभारी संजय सिंह ने योगी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल कहा अखवार गैंगरेप की घटनाओं से भरे…
Read More » -
डॉ.संगीता यादव दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनी
तारुन ब्लाक के पछियाना गांव पंचायत निवासी डॉ0 संगीता यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बन गांव सहित जिले…
Read More » -
दीन दयाल स्पर्श योजना
आधुनिक अद्योगिकी के युग में बच्चों के अन्दर अभिरुचि पैदा करने के उद्देश्य से डाक विभाग की दीन दयाल स्पर्श…
Read More »

