देश में आर्थिक सामाजिक हालात बदतर- नकुल दुबे



देश में आर्थिक सामाजिक हालात बदतर हुए हैं, उसके लिए बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियां जिम्मेदार। ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विकास श्रीवास्तव

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्षासोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चलाई जा रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश के तमाम ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के सिद्धांत और विचारों में आस्था व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सनातन ब्राह्मण सभा के हरदोई जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा, मोहित मिश्रा प्रधान नयागांव, रामू त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य मल्लावां, विपिन यादव बीडीसी सदस्य, बृजेश शुक्ला पूर्व प्रधान, धीरज तिवारी पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी,शैलेंद्र बाजपेई पूर्व प्रधान प्रत्याशी, विजय शंकर शुक्ला, राहुल शुक्ला पूर्व जिलाध्यक्ष हरदोई बसपा युवा मोर्चा, प्रांशु शुक्ला लेक्चरर फार्मेसी कॉलेज सहित उनके तमाम समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष  नकुल दुबे और संगठन महासचिव दिनेश सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किय।प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे जी ने उनके साथ आए ब्राह्मण नेताओं को कांग्रेस तिरंगा पट्टी पहनाकर स्वागत किया और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस की सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि आज देश में जो आर्थिक सामाजिक हालात बदत्तर हुए हैं। उसके लिए केवल भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियां जिम्मेदार है। प्रांतीय अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि देश में नफरत विघटन की राजनीति की जा रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए हमारे नेता पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही है। जिसे देश के प्रत्येक तबके के लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। हमें यकीन हैं कि अगर आप सभी साथ है तो अवश्य हमें 2024 लोकसभा में सफलता प्राप्त होगी।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे , संगठन महासचिव दिनेश सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, वेंकटेश नारायण शुक्ला, प्रवक्ता प्रदीप सिंह, विक्रम पाण्डेय, अखिलेश वर्मा आदि प्रमुख रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button