अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
रुदौली में खुला तुलसी हॉस्पिटल & ट्रॉमा सेन्टर,निशुल्क ओ पी डी
तुलसी हॉस्पिटल & ट्रॉमा सेन्टर आपके शहर रुदौली में खुल गया है । निशुल्क ओ पी डी सुविधा। पंकज यादव…
Read More » -
जिलाधिकारी ने रौनाही तटबंध का निरीक्षण किया
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने रौनाही तटबंध/रौनाही कैनाल पंप हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान पम्प हाउस के तीनों पंप…
Read More » -
मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने समदा झील सोहावल का औचक निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने वहां पर चल रहे निर्माण कार्यों…
Read More » -
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील रूदौली में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस। इस अवसर पर जिलाधिकारी के…
Read More » -
सरकार बनाना आसान देश बनाना कठिन
अयोध्या। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का अयोध्या हेलीपैड पर पहुंचने पर सांसद लल्लू सिंह, मेयर ऋषिकेश…
Read More » -
ग्राम बरई में चल रही श्रीमद्भागवत कथा
ग्राम बरई में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में किया गया मौजूदा प्रधान का स्वागत। ग्राम बराई में चल रही श्रीमद्भागवत…
Read More » -
निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरा एक की मौत
अयोध्या में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत 11 निकाले गये। अयोध्या में एक बड़ा…
Read More » -
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अमृत महोत्सव
अयोध्या। आजादी का अमृत महोत्सव/स्वतंत्रता दिवस को मण्डल एवं जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि आजादी…
Read More » -
शासकीय भवनों पर प्रातः 8 बजे होगा ध्वजारोहण
जनपद में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित सभी शासकीय भवनों पर प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण होगा। अयोध्या। 75वीं स्वतंत्रता…
Read More » -
मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने आज तहसील रुदौली के अमराई गांव में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।…
Read More »