अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
मुख्य सचिव ने दीपोत्सव से पहले निर्माण पूरा करने के दिये निर्देश
अयोध्या के समग्र विकास हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च शक्ति प्राप्त मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित ।…
Read More » -
जिलाधिकारी ने श्रावण झूला मेला का किया निरीक्षण
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने श्रावण झूला मेला को सकुशल-शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण…
Read More » -
भगवान भोले नाथ की आराधना के लिए विधायक ने किया रुद्राभिषेक
अब्दुल जब्बार एडवोकेट सावन में भगवान भोले नाथ की आराधना के लिए विधायक ने किया रुद्राभिषेक। अयोध्या/भेलसर। सावन में भगवान…
Read More » -
कोविड का टीका लगाने की मांग
अब्दुल जब्बार एडवोकेट रुदौली कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड का टीका लगाने की मांग। अयोध्या\भेलसर। रुदौली कस्बा के…
Read More » -
देवतुल्य जनता ही हमारी अमूल्य धरोहर-सर्वजीत सिंह
हमारे क्षेत्र की देवतुल्य जनता ही हमारी अमूल्य धरोहर।बुधवार से लगेगा जनता दरबार।भाजपा नेता सुनेंगे जनता की समस्याए । अब्दुल…
Read More » -
जन विरोधी है भाजपा सरकार-: दयानन्द शुक्ला
अब्दुल जब्बार पद यात्रा में सैकड़ों कांग्रेसी शामिल। अयोध्या/भेलसर। रूदौली विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी सदस्य दयानन्द…
Read More » -
उर्वरक प्रतिष्ठानों पर लगातार छापेमारी
अयोध्या। जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर लगातार छापेमारी 02 निलम्बित एंव 02 को कारण बताओं नोटिस जारी जनपद में कृषकों…
Read More » -
दीवार का मलबा गिरने से मौत
घर मे सो रहे बुजुर्ग पर कच्चे खपरैल मकान की दीवार का मलबा गिरने से हुई मौत तारुन के दांदूपुर…
Read More » -
गन्ने के खेत में मिली गुमशुदा युवक की लाश
गन्ने के खेत में मिली गुमशुदा युवक की लाश कनकपुर झगरौली निवासी राजकुमार वर्मा की निकली।कपडा हाथ का गोदना व…
Read More » -
आजादी का अमृत महोत्सव
अयोध्या। केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव इस वर्ष मनाया जा रहा है उसके अन्तर्गत आज…
Read More »