अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
15 दिसम्बर को 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों/उपमुख्यमंत्रियों का अयोध्या धाम भ्रमण
अयोध्या। काशी विश्वनाथ कोरीडोर के लोकार्पण होने के बाद दिनांक 15 दिसम्बर 2021 को अयोध्या में लगभग 12 राज्यों के…
Read More » -
धमौरा तिराहे से 654 बोरी मिलावटी यूरिया बरामद, केस दर्ज
अखिलेश यादव अयोध्या/पटरंगा। थाना क्षेत्र के धमौरा तिराहे पर कृषि उपनिदेशक ने मिलावटी यूरिया पकड़ी गई हैं।मिलावटी यूरिया के दोनों…
Read More » -
विधायक ने कन्यादान करते हुए सभी वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद
कामाख्या धाम में सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन,154 वर-वधु जोड़ों ने लिए सात फेरे।विधायक ने कन्यादान करते हुए सभी वर-वधुओं…
Read More » -
गन्ने के खेत में मिला युवती का शव,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
अब्दुल जब्बार एडवोकेट अयोध्या/भेलसर। पटरंगा थाना क्षेत्र एक गाँव में गन्ने के खेत में 20 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों…
Read More » -
देश-विदेश के लगभग 5000 धर्माचार्य,महात्माओं,प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में होगा काशी विश्वनाथ कोरीडोर लोकार्पण
लगभग 352 साल बाद ज्ञानवापी कूप मंदिर का नंदी जी के साथ मुख्य मंदिर का भाग बना। प्रधानमंत्री 13 दिसंबर 2021…
Read More » -
खेल खेल में बच्चों को दी जाए शिक्षा-जिलाधिकारी
खेलों से होता बच्चों का सर्वांगीण विकास – महापौर खेलों में बच्चे कर रहे देश का नाम रोशन – नगर…
Read More » -
जमीन पर कब्जेदारी को लेकर खूनी संघर्ष
जमीन पर कब्जेदारी को लेकर हुये खूनी संघर्ष में बुजुर्ग की हत्त्या चार घायल तारुन के गुरौली गांव में हुई…
Read More » -
उपजिलाधिकारी ने राईस मिल का किया औचक निरीक्षण
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा अयोध्या/भेलसर। उपजिलाधिकारी रुदौली स्वपनिल यादव ने सरकारी धान क्रय केंद्र पर खरीदे गए…
Read More » -
एआईएमआईएम ने शुरू किया चुनाव प्रचार
एआईएमआईएम ने शुरू किया चुनाव प्रचार,जिलाध्यक्ष ने प्रत्याशी को लेकर किया क्षेत्र भ्रमण। अब्दुल जब्बार एडवोकेट अयोध्या/भेलसर। आल इंडिया मजलिसे…
Read More » -
डिवाइडर टकरा कर पलटी चार घायल
अयोध्या से लखनऊ जा रही कार का टायर फटा कार डिवाइडर टकरा कर पलटी चार घायल,चालक गम्भीर जिला अस्पताल रेफर।…
Read More »