अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
होलूपुर ग्राम पंचायत में होगा विशाल दंगल,तैयारियां पूर्ण
होलूपुर ग्राम पंचायत में कुछ ही छड़ो में शुरू होगा विशाल दंगल,तैयारियां हुई पूर्ण। कुलदीप वर्मा अयोध्या/होलूपुर। होलूपुर ग्राम पंचायत…
Read More » -
अखण्ड भारत के प्रतीक हैं लौह पुरुष:लौटनराम निषाद
लौटनराम निषाद ने राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ, कहा- अखण्ड भारत के प्रतीक है लौह पुरुष। भाजपा द्वारा सरदार पटेल…
Read More » -
150 वीं जयंती पर याद किए गए लौह पुरुष सरदार पटेल
150 वीं जयंती पर याद किए गए लौह पुरुष सरदार पटेल। भाजपा सरकार आरआरएस के इशारे पर मनुवाद व वर्चस्ववाद…
Read More » -
अंबिका लॉ कॉलेज से कानूनी शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
अयोध्या/मवई। बिका लॉ कॉलेज का भव्य उद्घाटन अयोध्या की लवली मिश्रा महामंडलेश्वर ने किया और कहा कि अंबिका लॉ कॉलेज…
Read More » -
रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान
रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान। राम की पैड़ी पर बनेगा नया ‘सेल्फी प्वाइंट’, जगमग अयोध्या में जीवंत होगी…
Read More » -
निर्मला सीतारमण का अयोध्या भ्रमण
अयोध्या। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में दक्षिण भारत के प्रमुख संतो के प्रतिमाओं का अनावरण आज मुख्यमंत्री उत्तर…
Read More » -
बटैया गांव में 201 महिलाओं ने किया सामूहिक दुरदरिया अनुष्ठान
बटैया गांव में भवानी नीम मंदिर पर 201 महिलाओं ने किया सामूहिक दुरदरिया अनुष्ठान। युवा कमेटी सदस्य द्वारा सामूहिक दुरदुरैया…
Read More » -
नवरात्रि का पर्व शक्ति,भक्ति और साधना का पर्व-श्रेया पटेल
मां दुर्गा के दरबार में पहुंची सपा नेत्री व महिला सभा प्रदेश सचिव श्रेया पटेल जी ने माता रानी का…
Read More » -
नवरात्रि विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
नवरात्रि विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया घाटों का निरीक्षण। रुदौली (अयोध्या)। नवरात्रि पर्व के समापन पर दुर्गा…
Read More » -
नवरात्रि का पर्व भक्ति,शक्ति और साधना का पर्व:श्रेया पटेल
कुलदीप वर्मा मां दुर्गा के दरबार में पहुंची सपा नेत्री व महिला सभा प्रदेश सचिव श्रेया पटेल,टेका माथा। नवरात्रि का…
Read More »