स्वास्थ्य
दैहिक,मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य है। किसी व्यक्ति की शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को ही स्वास्थ्य कहते हैं। स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। अपितु जीवन है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इसका का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आने वाली सभी सामाजिक,शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबन्धन करने में सफलता पूर्वक सक्षम हों।
आमतौर पर स्वास्थ्य का मतलब रोग-रहित जीवन समझा जाता है। लेकिन क्या सचमुच यही है…? तो फिर स्वस्थ रहने का मतलब क्या है…? चिकित्सकीय दृष्टि से यदि हम बीमारियों से मुक्त हैं तो हमें स्वस्थ माना जाता है। लेकिन स्वास्थ्य नहीं है। अगर हम देह,मन और आत्मा से एक पूर्ण मनुष्य जैसा महसूस करते हैं, तभी हम वास्तव में स्वस्थ हैं। ऐसे अनेक लोग हैं जो चिकित्सकीय दृष्टि से स्वस्थ हैं। पर वे सच्चे अर्थ में स्वस्थ नहीं हैं, क्योंकि वे अपने भीतर तंदुरुस्ती का एहसास नहीं कर रहे होते। जब स्वास्थ्य की बात आती है, तो कोई भी इंसान पूर्णतः बेदाग स्थितियों में नहीं पलता। हम जो भोजन करते हैं। हम जिस हवा में सांस लेते हैं। हम जो पानी पीते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव, ये सब हमें कई प्रकार से प्रभावित कर सकते हैं।
संसार में हम जितने अधिक सक्रिय रहते हैं। हम अपनी सक्रियता से ही नकारात्मक चीजों के संपर्क में आते हैं। हमारी सक्रियता रसायनिक संतुलन को बिगाड़ देते हैं। हमारे लिए स्वास्थ्य-समस्याएं खड़ी कर देती हैं। स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा धन होता है। स्वास्थ्य के बिना मनुष्य की हर ख़ुशी अधूरी होती है। स्वस्थ व्यक्ति वह होता है, जो शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से तंदरुस्त हो। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इससे ही मनुष्य अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। यदि हम स्वस्थ नहीं है,तो हमारे पास कितनी भी सम्पत्ति क्यों न हो। हम उसका सुख नहीं ले सकते है।
-
माइग्रेन:लक्षण,कारण,इलाज या घरेलू उपाय..?
भारत में 2 करोड़ से अधिक लोग माइग्रेन से पीड़ित हैं। माइग्रेन एक प्रकार का न्यूरोलॉजिकल विकार है, जिसमें सिरदर्द…
Read More » -
एआई का बेहतर उपयोग कर सकते हैं चिकित्सक: ब्रजेश पाठक
बृजनंदन राजू मेडिकल साइंस में एआई का बेहतर उपयोग कर सकते हैं चिकित्सक। उप मुख्यमंत्री ने किया दिशा हेल्थ एआई…
Read More » -
फाइलेरिया उन्मूलन: UPSRLM और बेसिक शिक्षा विभाग भी आए साथ
फाइलेरिया उन्मूलन को यूपीएसआरएलएम और बेसिक शिक्षा विभाग भी आए साथ। एमडीए वाले 27 संभावित जनपदों के बीएसए ने पूर्ण…
Read More » -
कपालभाति प्रणायाम का वैज्ञानिक रहस्य श्वास, शुद्धि और ऊर्जा
राजू यादव योग केवल शरीर को मोड़ने-मरोड़ने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की वैज्ञानिक प्रणाली है। इस प्रणाली…
Read More » -
आपने गुर्दे को संभाल कर रखिए
डॉ. रुप कुमार बनर्जीहोमियोपैथिक चिकित्सक गुर्दे शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं जो रक्त को साफ करने, विषैले तत्व निकालने और शरीर में…
Read More » -
आत्मशक्ति का मार्ग है योग
मधु पाण्डेय योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का अभ्यास नहीं, बल्कि भीतर की शक्ति को जगाने की यात्रा है।…
Read More »



