केक काट मनाया कन्या जन्मोत्सव

अजय सिंह

लखनऊ। केक काट मनाया कन्या जन्मोत्सव ,निदेशक, महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ के नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत डाॅ0 अतुल सी0एच0सी0 चिनहट, डाॅ0 रश्मि गुप्ता सी0एच0सी0 इन्दिरा नगर, डाॅ0 अखिलेश सी0एच0सी0 बी0के0टी0, आँगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता की उपस्थिति में एवं स्वैच्छिक संस्था निर्वाण, आश्रम पद्धति विद्यालय, समाज कल्याण, मोहान रोड, स्वैच्छिक संस्था श्रीराम औद्योगिक, स्वैच्छिक संस्था स्नेहालय, स्वैच्छिक संस्था आशीर्वाद, स्वैच्छिक संस्था लीलावती, स्वैच्छिक संस्था दयानन्द, राजकीय बाल गृह (बालिका), पारा, लखनऊ, राजकीय महिला शरणालय, लखनऊ में माह मार्च में जन्मी बालिकाओं/संवासिनियों का केक कटिंग कर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का वृहद् आयोजन किया गया। बालिकाओं को चाॅकलेट व उपहार दिया गया तथा कार्यक्रम के दौरान पेन्टिंग, निबन्ध, नृत्य आदि प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अंकित स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम में आरती सिंह, अधीक्षिका, राजकीय महिला शरणालय, लखनऊ, सफलता, अधीक्षका, राजकीय बाल गृह (बालिका), अर्चना सिंह, सेन्टर मैनेजर, चैकी इंचार्ज प्रतिभा सिंह, वन स्टाॅप सेन्टर, लखनऊ,बन्दना द्विवेदी, जिला समन्वयक, सुश्री अदिति राव, कनिष्ठ सहायक, जिला प्रोबेशन कार्यालय, लखनऊ एवं नीलिमा शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता, श्री आशीष श्रीवास्तव, काउंसलर, सुश्री शुभांगी सिंह, कम्प्यू0आॅ0, डी0सी0पी0यू0, लखनऊ द्वारा उक्त कार्यक्रमों में सहभागिता की गई। केक काट मनाया कन्या जन्मोत्सव

Related Articles

Back to top button