बसपा कोआर्डिनेटर मनोज गौतम की साइकिल की सवारी


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए गौतमबुद्धनगर के बसपा कोआर्डिनेटर मनोज कुमार गौतम ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी लोगों ने सन्2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

बसपा के पूर्व प्रत्याशी लोकसभा गौतमबुद्धनगर मनोज कुमार गौतम के साथ रंजीत सिंह पूर्व सदस्य एससी-एसटी आयोग भारत सरकार, दिवाकर गौतम कोआर्डिनेटर अलीगढ़-आगरा मण्डल, गुरदीप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष गुफरान कुरैशी पूर्व जिला महासचिव, बुलन्दशहर तथा कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव साजिद सैफी भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड के संस्थापक प्रेम नारायण सिंह पाल कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। उनके साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, बुन्देलखण्ड के पदाधिकारी, संगठन कोर कमेटी, जिला प्रभारीगण सहित प्रदेश के 42 जनपदों के जिलाध्यक्ष भी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए हैं।इस अवसर पर सुधाकर कश्यप, ललित सिंह एडवोकेट, अमित केदार, हाजी आबिद मलिक की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button