अपनों की राह में रोड़ा बने बी0 एम0 यादव

सुलतानपुर जिले के इसौली विधानसभा क्षेत्र में 28 सालों से सपा की सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे सपा नेता बी0 एम0 यादव ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थामा, मंगलवार को नामांकन किया। कांग्रेस के सिम्बल पर इसौली से बीएम यादव ने नामांकन के बाद कहा-आने वाले समय में कांग्रेस का भविष्य।उन्होंने कहा आने वाले समय में कांग्रेस का भविष्य है। 28 सालों से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ मैने काम किया, उस पर सपा ने पानी फेर दिया।

बी0 एम0 यादव ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया, पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं 2002 से लगातार टिकट की दावेदारी कर रहा हूं, लेकिन सपा ने हर बार हमारी अनदेखी की गई। इसके बाद श्री यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मैंने प्रियंका गांधी के संघर्षों को देखते हुए चाहे लखीमपुर कांड रहा हो या किसान और हाथरस का कांड रहा हो उसमें उनके संघर्ष को देखकर हम कांग्रेस में शामिल हुए।

कांग्रेस सभी धर्मो और जातियों का सम्मान करती है, इससे पहले सभी प्रदेशों में कांग्रेस ने सरकार बनाने का काम किया। राजीव गांधी ने बहुत विकास का काम किया है। आज पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के साथ खड़ा है। इसके साथ ही साथ जितने शोषित और वंचित समाज है सभी कांग्रेस के साथ हैं। बी0 एम0 यादव के सामने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी यशभद्र सिंह मोनू, भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश पांडे बजरंगी और सपा के ताहिर खान मुकाबले पर हैं। वैसे उनके मैदान में आने से सपा की राह में कांटे ही कांटे दिखाई दे रहे हैं।

2002 से मांग रहा टिकट दिया नहीं,उन्होंने कहा कि मै 2002 से लगातार टिकट की दावेदारी कर रहा हूं लेकिन हर बार हमारी अनदेखी की गई। इसके बाद बीएम यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि मैने प्रियंका गांधी के संघर्षों को देखते हुए चाहे लखीमपुर कांड रहा हो या किसान और हाथरस का कांड रहा हो उसमें उनके संघर्ष को देखकर हमनें कांग्रेस ज्वाइन किया है।

आज प्रदेश का पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के साथ है खड़ा कांग्रेस सभी धर्मो और जातियों का सम्मान करती है, इससे पहले सभी प्रदेशों में कांग्रेस ने सरकार बनाने का काम किया। राजीव गांधी ने बहुत विकास का काम किया है। आज पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के साथ खड़ा है। इसके साथ ही साथ जितने शोषित और वंचित समाज है सभी कांग्रेस के साथ हैं। बता दें कि बीएम यादव के सामनें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी यशभद्र सिंह मोनू, भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडे बजरंगी और सपा के ताहिर खान मुकाबले पर हैं। वैसे उनके मैदान में आने से सपा की राह में कांटे ही कांटे दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button