Tuesday, May 5, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा की जीत से बदले सियासी समीकरण!

भाजपा की जीत से बदले सियासी समीकरण!

20
भाजपा की जीत से बदले सियासी समीकरण!
भाजपा की जीत से बदले सियासी समीकरण!
राजू यादव
राजू यादव

राजनीति के मैदान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है! पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है। क्या ये जीत सिर्फ चुनावी सफलता है… या फिर 2027 के लिए बड़ा संकेत? आज हम आपको बताएंगे—इस जीत के मायने, नेताओं के बयान और यूपी की राजनीति पर इसका असर!

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को इस विजय का आधार बताते हुए इसे देश में विकास, सुशासन और विश्वास की राजनीति की जीत बताया। उन्होंने कहा गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा को माँ गंगा और जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिल रहा है ।

बंगाल में टीएमसी का ‘भय’ परास्त हुआ है और प्रधानमंत्री मोदी जी का ‘भरोसा’ विजयी हुआ है। असम में विकास की ‘हैट्रिक’ ने साबित कर दिया है कि जनता अब केवल ‘परफॉर्मेंस’ की राजनीति चुन रही है। पूर्वी भारत से उठी यह लहर उत्तर प्रदेश के ‘मिशन 2027’ को अभूतपूर्व ऊर्जा प्रदान करेगी। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि साल के 365 दिन जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं। हमारा संकल्प है कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक शत-प्रतिशत पहुँचाया जाए। हमारी पार्टी चुनाव के लिए हर वक्त तैयार रहती है, जिसे हम अब और ‘फाइन-ट्यून’ कर रहे हैं। कहा कि मैं स्वयं लगातार प्रदेश का दौरा कर जमीनी हकीकत और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख रहा हूं। बंगाल और असम का यह परिणाम तो केवल ट्रेलर है, यूपी 2027 में सुशासन की हैट्रिक के साथ पूरी पिक्चर अभी बाकी है!”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी संगठन को और सशक्त बनाते हुए ‘मिशन 2027’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करती रहेगी। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की विजय पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम राष्ट्रवाद और विकास के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा ने देशभर में जनसेवा और पारदर्शी शासन का जो मॉडल प्रस्तुत किया है, उसी का परिणाम है कि जनता ने एक बार फिर भाजपा को अपना समर्थन दिया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर यूपी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वाराणसी, आगरा, कानपुर और झांसी समेत कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और जमकर डांस किया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक लखनऊ में भाजपा कार्यालय पहुंचे। दोनों ने झालमुड़ी खाई। ब्रजेश पाठक ने भाजपा का झंडा लहराया। महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े पर डांस किया। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर वाला खिलौना दिखाते हुए बुलडोजर बाबा के नारे लगाए।

लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव मौर्य ने कहा- ममता दीदी का भय पराजित हो गया। उन्होंने पूछा-अखिलेश यादव कहां हैं? दिनभर तुतहरी बजा रहे थे। उन्हें खोजना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने X पर लिखा- बंगाल में भय मुक्त शासन का आगाज…।

पंकज चौधरी ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने कहा—ये जीत विकास, सुशासन और विश्वास की राजनीति की जीत है। “गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा को माँ गंगा और जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।” पश्चिम बंगाल की बात करें तो— जहां टीएमसी के ‘भय’ की राजनीति को करारा जवाब मिला है, वहीं मोदी जी के ‘भरोसे’ ने जीत दर्ज की है। असम में BJP की जीत को ‘विकास की हैट्रिक’ बताया गया है— यानि जनता अब केवल वादों पर नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस पर वोट कर रही है।पंकज चौधरी का बड़ा दावा: ये सिर्फ ट्रेलर है… यूपी 2027 में पूरी पिक्चर अभी बाकी है!

कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम में झालमुड़ी बांटी। उन्होंने ढोल बजाकर जश्न मनाया। काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “हर-हर मोदी, घर-घर मोदी” के नारे लगाए। बंगाली समाज से जुड़ी भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने शंखनाद किया। गंगा की आरती भी की। वाराणसी से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बंगाल चुनाव के प्रभारी सुनील बंसल को गुलदस्ते की जगह झालमुड़ी दी। दरअसल, पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाई थी। काशी के गंगा घाटों पर नाविक समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया। घाटों पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग झूमते नजर आए, वहीं मां गंगा के तट पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। गुलाल लगाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

योगी ने कहा पांच राज्यों के नतीजों में दिखा ‘नए भारत’ का संकल्प मुख्यमंत्री ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को प्रधानमंत्री मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश ‘नए भारत-विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती देता है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार सशक्त हो रहा है, जो इन ऐतिहासिक परिणामों में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनना इस विश्वास का प्रमाण है। यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री के ‘नए भारत’ की दृष्टि को नई गति देगा।

योगी ने बंगाल व असम में कीं 24 जनसभाएं व रोडशो, अधिकतर में जीते,मुख्यमंत्री योगी ने बंगाल में कुल 22 जनसभाएं व रोडशो किए। असम में उन्होंने दो चुनावी जनसभाएं कीं। इनमें से अधिकतर सीटें भाजपा के खाते में आ चुकी हैं। पूरे दौरे में उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीटों पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही,उन्होंने सुशासन और राष्ट्रवाद को समर्थन देने वाली जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे दिखाते हैं कि मतदाताओं ने बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में बदलाव के लिए मतदान किया है वहीं असम और पुडुचेरी में सत्ता रूढ़ दल की वापसी के लिए वोट दिया है। भाजपा ने बंगाल इस बार दो तिहाई बहुमत हासिल कर सत्तारूढ़ टीएमसी के तिलिस्म को तोड़ दिया। इसी तरह से विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु में अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए डीएमके को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश सहित सात राज्यों में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भाजपा अब पूरी ताकत लगाएगी। भाजपा ने इन राज्यों में तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अगले साल होने वाले चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।