
अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का नेतृत्व बेदाग है। नव वर्ष के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सभी को अनुशासन में रहकर एक दूसरे का सम्मान करना है। किसानों, नौजवानों और पीडीए के एजेंडा को जनता के बीच लेकर जाना है। समाजवादी पार्टी का लख्य 2027 का विधानसभा चुनाव है। समाजवादी पार्टी पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। जनता ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बननी तय है। भाजपा का नेतृत्व निर्जीव-अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व निर्जीव है। भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। आर्थिक विषमता पैदा करती है। असमानता में वृद्धि करती है। भाजपा का एजेंडा ही समाज को लड़ाना है। नए वर्ष में भी नफरत फैलाने का काम शुरू कर दिया है। भाजपा सरकार में रहते युवा पीढ़ी का कोई भविष्य नहीं है। भाजपा के कारण नया वर्ष भी अंधकारमय रहेगा। दुनिया आगे बढ़ रही है। भाजपा समाज को पीछे धकेल रही है। सत्ता का दुरूपयोग करती है। भाजपा विचार शून्य पार्टी है। इसके पास भविष्य के लिए कोई कार्ययोजना नहीं है। भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। शिक्षण संस्थाओं में अराजकता का माहौल बना दिया है। संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा पीडीए के साथ भेदभाव करती है। समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी पीडीए को अधिकार और सम्मान दिलाने के साथ सामाजिक न्याय के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा का नेतृत्व निर्जीव-अखिलेश यादव