भाजपा की पहचान झूठ-लूट और भ्रष्टाचार:अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

आज बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में अखिलेश यादव ने चार विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया। पूर्वी चम्पारण के कल्यानपुर विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी मनोज यादव, सिवान के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी ओसामा साहब, महराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल और कैमूर जिला के भभुआ विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की है। अखिलेश यादव ने कहा बिहार की जनता महागठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। बिहार में बदलाव होना तय है। भाजपा का सफाया होगा। बिहार में अब भाजपा के भ्रष्टाचार का बंडलराज नहीं चलेगा। इंडिया गठबंधन भाजपा के बंडलराज को खत्म करेगा। बिहार के बजट की लूट नहीं होने देगा। भाजपा की पहचान झूठ-लूट और भ्रष्टाचार:अखिलेश यादव


भाजपा को बजट की लूट और भ्रष्टाचार के पैसों को बंडल बनाकर बिहार के बाहर नहीं भेजने दिया जायेगा। बिहार का पैसा बिहार में खर्च होगा। भाजपा की पहचान झूठ, लूट और भ्रष्टाचार है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों से झूठे वादे किए थे। कोई वादा पूरा नहीं किया। भाजपा षड्यंत्रकारी पार्टी है। नौजवानों को नौकरी कभी नहीं दे सकती है। नौकरी, रोजगार भाजपा के एजेंडे में नहीं है। जब बिहार में तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे वे नौजवानों को नौकरी दे रहे थे। पूरे देश में प्रचार होने लगा था। इससे भाजपा घबरा गयी। साजिश करके उसने सरकार हटा दिया। जनता नौकरी को लेकर भाजपा की केन्द्र सरकार से सवाल करने लगी थी। इसीलिए भाजपा ने सरकार गिरा दी थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी। नया बिहार बनेगा। नये बिहार में नौकरियों की बहार होगी। तेजस्वी यादव हर घर को नौकरी देंगे। भाजपा बिहार के नौजवानों को नौकरी नहीं मजदूरी के लिए टोकरी दे रही है। भाजपा ने महंगाई बढ़ायी है। डीजल, पेट्रोल महंगा कर दिया। जीएसटी लगाकर व्यापारियों का व्यापार बर्बाद कर दिया। पहले जीएसटी का कानून लाकर महंगाई बढ़ाया, अब जीएसटी का उत्सव मना रहे हैं। भाजपा बताए कि जीएसटी कानून कौन लाया था? भाजपा हर मामले में फेल है। विदेश नीति, आर्थिक नीति सब में फेल है। अमेरिका के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री जी को हर रोज अपमानित करते हैं। अमेरिका धमकाता है। व्यापार पर पाबंदी लगा रहा है। लेकिन भाजपा के लोग एक शब्द नहीं बोलते हैं। भाजपा सरकार ने नॉनवेज दूध, दही के व्यापार के लिए अमेरिका से अंदर ही अंदर समझौता कर लिया है। सुनने में आया है कि भाजपा सरकार ने अमेरिका के दूध-दही को भारत में मंगाना स्वीकार कर लिया है। अमेरिका अपना व्यापार बढ़ा रहा है। अमेरिका का दूध, दही नान वेजेटेरियन हैं अगर वो दूध, दही यहां आयेगा तो गोरखपुर में गोरखधंधा चलाने वाले एकरंगी जी क्या उसे खाएंगे?


अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव केवल बिहार ही नहीं देश के भविष्य का भी चुनाव है। नौजवानों के भविष्य का चुनाव है, इसलिए भाजपा और उनके सहयोगियों को हराकर सत्ता से हटाना है। भाजपा जाएगी तभी नौकरी आयेगी। बिहार से अब नौजवानों का नहीं भाजपा का पलायन होगा। हमारे यूपी के एक एकरंगी हैं। उन्हें नाम बदलने की बीमारी है। वे शुरुआत से ही बदलने में माहिर हैं। उन्होंने अपना प्रदेश बदला, वेशभूषा बदला, अपना नाम भी बदला हैं। काम भी बदले है। पार्टी भी बदले हैं। चुनाव चिह्न भी बदले हैं। इस बार समाजवादी लोग उन्हें यूपी में बदल देंगे। यूपी में उनका गोरखधंधा इतना बड़ा है कि कोई कल्पना नहीं कर सकता है। गोरखपुर में एक सड़क बनी है। उसमें जमकर गोरखधंधा चला।


नकल से भी कुछ अच्छा काम हो सकता है लेकिन नकल के लिए अकल चाहिए तभी नकल अच्छी होती है। समाजवादियों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया, देश की सबसे अच्छी सड़क बनायी उस सड़क पर प्रधानमंत्री जी हरक्यूलिस विमान से उतरे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की डिजायन भाजपा की नहीं थी। भाजपा का विजन नहीं था। एक रंगी का तो विजन था ही नहीं। वह समाजवादियों को विजन था। समाजवादियों की नकल करके अभी गोरखपुर जोड़ने की जो सड़क इनकी सरकार में बनी है, उस पर चलने से पेट और पीठ दर्द होने लगेगा। सड़क बनाने में जमकर लूट, भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा सरकार में सड़क बनाने वाले भ्रष्टाचार करके जहाज खरीद लेते हैं। इन्होंने भ्रष्टाचार की सीमाएं तोड़ दी है। सड़क बनाने में भी समाजवादियों की नकल नहीं कर पाये। बिहार का चुनाव नौकरी बनाम भाजपा हैं। एक तरफ तेजस्वी जी नौकरी देंगे। दूसरी तरफ भाजपा का झूठ है। बिहार की जनता समझ गयी है। जनता भाजपा की हार लिखने जा रही है।


अखिलेश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने तय किया है कि सरकार बनाकर हर परिवार को नौकरी देंगे। माताओं, बहनों को 2500 रुपये प्रतिमाह देंगे। गैस सिलेण्डर 500 रुपये में देंगे। जीविका बहनों को तीस हजार महीना देंगे। 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। जब ये सब काम होंगे तो बिहार में खुशहाली आयेगी। बिहार से भाजपा की विदाई होने जा रही है। इस विदाई को चुनावी दूल्हा नीतीश कुमार जी पहले ही समझ गये हैं। अभी पटना में जो शो हुआ उसमें भी चुनावी दूल्हा नहीं दिखाई दिए। भाजपा की धोखेबाजी को पूरा बिहार समझ गया है।


रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से ओसामा साहब को जिताने की अपील करते हुए कहा कि ओसामा नौजवान हैं। नये विचारों के है। इनको भारी मतों से जिताना है। नौजवान विधायक बनेंगे। नौजवान मुख्यमंत्री बनेगा। नए विचार आयेंगे। नया बिहार बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितना बांटने की बात कर लें लेकिन बिहार की जनता सौहार्द को जिताएगी। भाईचारा को जिताएगी। चुनाव में विकास की ही बात करना है। विकास के मामले में बिहार में तेजस्वी यादव और यूपी में समाजवादियों का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। भाजपा के लोग विकास नहीं करते हैं। नफरत फैलाते है। अगर भाजपा ने विकास किया होता तो, बिहार में एक्सप्रेस-वे बना होता। गुजरात में भी कोई ऐसा एक्सप्रेस-वे बना होता जिस पर लड़ाकू विमान उतर सकते।


अखिलेश यादव ने कहा कि हमने और तेजस्वी यादव ने तय किया है कि तेजस्वी अभी बिहार में सरकार बनाकर और हम 2027 में यूपी में सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश और बिहार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ेंगे। बिहार और यूपी को सीधे दिल्ली से जोड़ेंगे। उद्योग और व्यापार लायेंगे। कम्पनियां लगवाएंगे। विकास तरक्की और खुशहाली आयेगी। बिहार में महागठबंधन की हवा चल रही है। इस हवा के सामने कोई नहीं टिकने वाला है। बिहार में समाजवादियों और लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया। इस बार गठबंधन की सरकार बनाकर बिहार में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। भाजपा की पहचान झूठ-लूट और भ्रष्टाचार:अखिलेश यादव

Related Articles

Back to top button