भाजपा का 11 सितम्बर से बूथ विजय अभियान का शुभारम्भ

अभय प्रताप सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक गुरूवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की मौजूदगी में हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, विनोद सोनकर, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर जी, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, सत्या कुमार, संजीव चौरसिया सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व मोर्चों के अध्यक्ष सम्मिलित हुए।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी द्वारा 11 सितम्बर से शुरू किये जाने वाले बूथ विजय अभियान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से पार्टी द्वारा शुरू किये जाने वाले ‘सेवा समर्पण अभियान‘, राज्य की भाजपा सरकार के साढे चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले अभियान सहित आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों व अभियानों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर कार्ययोजना बनी।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 11 सितम्बर को बूथ विजय अभियान का शुभारम्भ करेगें। श्री नड्डा प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों से सायं 4 बजे वर्चुअल प्लेटफार्म पर संवाद कर अभियान का शुभारम्भ करेगें। इसके साथ ही 11 सितम्बर से 20 सितम्बर तक पन्ना प्रमुख बनाने का काम भी पार्टी पूरा करेगी।
 बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान चलाएगी। सेवा समर्पण अभियान के अन्तर्गत पार्टी प्रदेश भर में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, टीकाकरण, पर्यावरण संरक्षण जैसे सेवा कार्य आयोजित करेगी।


बैठक में तय किया गया कि 19 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं और निर्णयों को जनता के दरबार में पहुंचाया जाएगा। वहीं 20 सितम्बर को सभी विधायक अपनी विधानसभा में किये गए विकास कार्यों व उपलब्धियों को लेकर जनता के  बीच जाएगें। इसके साथ ही 26 सितम्बर से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लेकर घर-घर सम्पर्क कर आमजन से संवाद करेगें। जबकि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती पर मण्डल स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button