भाजपा को अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर रख लेना चाहिए-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में न शिलान्यास न उद्घाटन सिर्फ़ सिर्फ़ धोखा ही धोखा।अखिलेश ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बुलडोजर में स्टीयरिंग लगा होता है। स्टीयरिंग घूमने पर ‘बुलडोजर’ दूसरी तरफ चलने लगता है। मुख्यमंत्री आवास का भी नक्शा नहीं पास है। अयोध्या में गरीबों के घर गिरा दिए। सपा सरकार आएगी तो अयोध्या में जो घर गिराए है, उन्हें वहीं घर दिया जाएगा। इस काम में शामिल अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा।

राजेन्द्र चौधरी

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार मनमानी कर रही है, कानून नहीं मान रही है और मर्यादा का पालन भी नहीं कर रही है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का सफाया होना तय है, इसीलिए मुख्यमंत्री जी की भाशा अमर्यादित हो गई है। राज्य में खुशहाली के लिए जनता बदलाव चाहती है। समाजवादी सरकार जैसा विकास और काम चाहती है।विभिन्न दलों के बड़ी संख्या में नेताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने बधाई दी। इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा अध्यक्ष ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। यह जनता की इच्छा है।


अखिलेश यादव ने कहा कि जिनके पास अपना काम बताने को नहीं है वे पहले समाजवादी पार्टी के काम को अपना बता रहे थे। अब दुनिया और दूसरे प्रदेश के कामों की फोटो लगाकर प्रचार कर रहे हैं। समाजवादियों के काम चुराकर अपने नेताओं के नाम रख रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश की सत्ता हासिल करने के बाद उनकी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव आगरा के बटेश्वर में विश्वविद्यालय और अस्पताल का निर्माण करायेगी। कहा कि भाजपा ने अपने नेताओं को भी सम्मान नहीं दिया है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आगरा का बटेश्वर है जहां भाजपा सरकार ने विकास के बड़े बड़े वादे किये थे लेकिन आज भी बटेश्वर उपेक्षा का शिकार है। सपा सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में बटेश्वर में मंदिरों का जीणोद्धार कराया, साइकिल पथ बनवाये। यूपी की सत्ता संभालने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के पैतृक गांव में विश्वविद्यालय और अस्पताल का निर्माण करायेगी और गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेगी।भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री ने अभी तक कोई ऐसा काम नहीं किया है, जिसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों उन्होंने किया हो।भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। भाजपा में कोई किसान नहीं है। वह बड़े  व्यापारियों और उद्योगपतियों की पार्टी है। सरकार ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। जीएसटी और नोटबंदी करके देश की अर्थव्यवस्था को डुबो दिया।

अखिलेश ने मोदी के आरोपों का दिया जवाब-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अलीगढ़ की रैली में अखिलेश यादव की सरकार पर हमला किया किया गया था।अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने इस आरोप पर जवाब दिया,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को साल 2017 से पहले का डाटा निकलवा लेना चाहिएया फिर यूपी सरकार को टॉप 10 माफियाओं की सूची जारी करनी चाहिए।अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले वक्त में यूपी से बीजेपी का सफाया होने वाला है। ये सरकार बच्चों को साबुन और शैंपू से नहलवाती है।भाजपा की सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, महंगाई-बेरोजगारी के मसले पर बदहाली फैलाई है। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव एक्टिव हैं। सपा में लगातार कई नेताओं की एंट्री हो रही है।मंगलवार को भी पूर्व सांसद यशवीर सिंह और बसपा नेता शेख सुलेमान समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।उत्तर प्रदेश से बीजेपी का सफाया होने जा रहा है, बीजेपी को अपनी सरकार का हाल पता है इसलिए मुखिया की भाषा बदल गई है।


     कोविड दौर में लोग इलाज और आक्सीजन के अभाव में तड़पकर मर गए। इनके आंकड़े छुपाने का काम किया गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। नेशनल क्राइम ब्यूरों के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश अपराध में सबसे ऊपर है। मानवाधिकार आयोग ने फर्जी एनकाउंटर और हिरासत में मौतों को लेकर भाजपा सरकार को सबसे ज्यादा नोटिस दी है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर रख लेना चाहिए। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि बुलडोजर में स्टीयरिंग होती है। घूम जाएगी तो कहां कहां चलेगी यह समय बताएगा। भाजपा सरकार अयोध्या में जिन गरीबों के घर पर बुलडोजर चलवा रही है सपा सरकार बनने पर उनका सम्मान होगा, उन्हें घर बना कर दिया जाएगा। दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। चार-पांच महीने का समय बचा है जो करना चाहे कर ले। 90 वर्ष से अयोध्या में रह रहे श्री मनीराम और संतोष यादव ने अपनी दर्दभरी दास्तान सुनाई।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button