भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम

  1. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 28 फरवरी से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी में रहेंगे जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
  2. जगत प्रकाश नड्डा कल वाराणसी में पार्टी के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय एवं प्रयागराज महानगर कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वे सामाजिक नेताओं से संवाद भी करेंगे।
  3. जगत प्रकाश नड्डा 01 मार्च, सोमवार को समस्त संसार के नियंता बाबा विश्वनाथ जी एवं काल भैरव जी दर्शन करेंगे।
  4. राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को काशी क्षेत्र के आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं तथा मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों के बैठक को संबोधित करेंगे।



लखनऊ – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल रविवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी में रहेंगे जहां वे कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करेंगे।श्री नड्डा कल पूर्वाह्न 11ः00 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां एयरपोर्ट के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके पश्चात् वे दोपहर 12ः00 बजे वाराणसी के हरहुआ, गोकुलधाम में काशी क्षेत्र भाजपा कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 02ः00 बजे वे इसी स्थान पर काशी क्षेत्र के सांसदों, विधायकों के साथ बैठक करेंगे।


शाम 04ः45 बजे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहनिया, वाराणसी में भाजपा के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय एवं प्रयागराज महानगर कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। शाम 07ः00 बजे वे चैधरी लॉन, नरिया, बी.एच.यू. वाराणसी में सामाजिक नेताओं से संवाद करेंगे।

अगले दिन 01 मार्च, सोमवार को श्री नड्डा प्रातः 09ः00 बजे समस्त संसार के नियंता बाबा विश्वनाथ जी एवं काल भैरव जी दर्शन करेंगे एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात् वे प्रातः 10ः00 बजे बूथ पर समीक्षा बैठक करेंगे और पार्टी गतिविधियों का जायजा लेंगे। वे बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही सुबह का जलपान करेंगे। 


राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पूर्वाह्न 11ः00 बजे पंडित उपाध्याय स्मृति स्थल, पड़ाव, वाराणसी में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और स्मृति स्थल का भ्रमण करेंगे। इसके ठीक पश्चात् पूर्वाह्न वे काशी क्षेत्र के आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे तत्पश्चात काशी क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों के बैठक को भी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button