Tuesday, May 5, 2026
Advertisement
Home राजनीति राजनीति में भी कारोबार ढूंढ़ती भाजपा

राजनीति में भी कारोबार ढूंढ़ती भाजपा

224

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं संग मैराथन बैठकों में जुट गए हैं। शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के लोहिया सभागार में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय, के डाॅ0 लोहिया सभागार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत झूठ है। भाजपा का मानना है कि विकास संवेदनशील मुद्दा नहीं है। भाजपा हर मामलों में व्यापारिक दृष्टिकोण अपनाती है। भाजपा राजनीति में भी कारोबार ढूंढ़ती रहती है।


भाजपा के पास अपने नेताओं के नाम के लिए अपना कोई काम नहीं है। भाजपा स्वतंत्रता विरासत की संस्कृति को नष्ट करना चाहती है। सामाजिक सद्भाव को तोड़ने में भाजपा लगी रहती है। भाजपा कुप्रचार में लगी है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करना ही भाजपा का मूल एजेंण्डा है।

भाजपा स्वतंत्रता विरासत की संस्कृति को नष्ट करना चाहती है।सामाजिक सद्भाव को तोड़ने में भाजपा लगी रहती है और समाजवादी पार्टी को बदनाम करना ही भाजपा का मूल एजेंण्डा है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 का चुनाव देश और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।यूपी से ही बदलाव होगा जनता ने यह तय कर लिया है। कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की सच्चाई जनता जान चुकी है।


2022 का चुनाव देश और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। यूपी से ही बदलाव होगा जनता ने यह तय कर लिया है। कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की सच्चाई जनता जान चुकी है। भाजपा लोकतंत्र के विरुद्ध आचरण करती है। भाजपा अलोकतांत्रिक व्यवस्था की पक्षधर है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ आचरण करती है।वो अलोकतांत्रिक व्यवस्था की पक्षधर है और इन फासिस्ट ताकतों से देश को बचाना है।अखिलेश ने कहा कि महिलाओं की अस्मिता पर हो रहा हमला शर्मनाक है। सामाजिक न्याय के प्रति बीजेपी सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।

असंगठित क्षेत्र के 6 करोड़ मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसान और बेकारी प्रमुख समस्या है। इनके समाधान के प्रति सरकार की कोई चिंता नहीं है।समाजवादी पार्टी लोकतंत्र के लिए समर्पित और संकल्पित है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिये समाजवादी सरकार ही एकमात्र विकल्प है।वंचित और उपेक्षित तबके के सम्मान की लड़ाई सपा ही लड़ती है।अखिलेश ने अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में खुशहाली और तरक्की के लिए समाजवादी पार्टी सरकार का बनना जनहित में है।


फासिस्ट ताकतों से देश को बचाना है। महिलाओं की अस्मिता पर हो रहा हमला शर्मनाक है। सामाजिक न्याय के प्रति बीजेपी सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। असंगठित क्षेत्र के 6 करोड़ मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसान और बेकारी प्रमुख समस्या है। इनके समाधान के प्रति सरकार की कोई चिंता नहीं है।


समाजवादी पार्टी लोकतंत्र के लिए समर्पित और संकल्पित है। संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिये समाजवादी सरकार ही एकमात्र विकल्प है। वंचित और उपेक्षित तबके के सम्मान की लड़ाई सपा ही लड़ती है। उत्तर प्रदेश में खुशहाली और तरक्की के लिए समाजवादी पार्टी सरकार का बनना जनहित में है।

भाजपा के ‘विजय बूथ अभियान’ के जवाब में सपा का ‘जन-मन-विजय अभियान’

उत्तर प्रदेश में अगले साल संभावित विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के ‘बूथ विजय अभियान’ के जवाब में ‘जन-मन-विजय अभियान’ चलाने की घोषणा की है ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के 27,700 शक्ति केन्द्रों (संगठनात्मक इकाई) पर वर्चुअल माध्यम से ‘बूथ विजय अभियान’ की शुरुआत की ।

इसके घंटे भर के भीतर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया ‘हर बूथ पर यूथ’ का ऐलान-‘जन-मन विजय अभियान । ’

यादव ने लिखा, ‘22 के चुनाव (2022 के विधानसभा चुनाव) में सपा की युवा शक्ति उत्तर प्रदेश के हर बूथ पर जन-जागरण करेगी व सपा के सिद्धांतों और कामों के आधार पर जन-जन का मन जीतकर हर बूथ पर ‘जन-मन विजय अभियान’ की सफलता भी सुनिश्चित करेगी । ’