भाजपा साम्प्रदायिक सौहार्द विरोधी है:अखिलेश यादव

  राजेन्द्र चौधरी

  आज शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां गोमतीनगर स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हुए। लखनऊ पब्लिक स्कूल संस्थापक एवं सांसद एसपी सिंह पटेल ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। अखिलेश यादव ने शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा से जुड़े सभी लोगों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोग शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वश्री डॉ. राधाकृष्णन को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारा विकल्प नहीं संकल्प है। विकसित भारत तभी बनेगा जब शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा। हम सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि हमेशा शिक्षा और शिक्षकों का सम्मान करेंगे। हम लोग शिक्षा विरोधियों, तंग सोच वाले रूढ़िवादियों और सामंतवादियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। ये रूढ़िवादी लोग एकरंगी हैं। ये हिन्दुस्तानियत को पसंद नहीं करते है। भाजपा शिक्षा और शिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। एक शिक्षक के प्रति सरकार ने क्या व्यवहार किया था। यह सभी लोग जानते हैं।


    इस अवसर पर अखिलेश यादव ने 2000 शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें लखनऊ पब्लिक स्कूल के 18 शाखाओं के प्रिंसिपल भी शामिल थे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की लखनऊ स्नातक क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी एवं पूर्व एमएलसी श्रीमती कान्ती सिंह एवं लखनऊ शिक्षक क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी सुशील कुमार ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कहा कि समाज में सौहार्द बनाये रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सरकार की प्राथमिकता भी सौहार्द होनी चाहिए। सच्चा सनातनी सौहार्द पसंद होता है। भाजपा सरकार सौहार्द विरोधी है। समाज में वैमनस्यता फैलाती है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर मामले में ये सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि भाजपा के लोगों ने अयोध्या में रामधन की चोरी की है। रामधन चोरी में भाजपाई पकड़े गये है। इन्होंने आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। आस्थावान गरीब लोगों ने प्रभु राम के मंदिर में जो चढ़ावा दिया था भाजपाइयों ने उसकी लूट कर ली। भाजपाई जनता के सामने बेनकाब हो गये है। जनता भाजपा को समझ गयी है। भाजपा की साख खतम हो गयी है। इनका सब कुछ छिन गया है। भाजपा घबराई हुई है। प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ खिलवाड़ कर रही है। ये लोग कम्यूनल एंगल देकर घटनाएं करा रहे है। सहारनपुर मामले में अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर काम किया है। जिससे पीड़ित पक्ष हाईकोर्ट न जा पाए। उन्होंने कहा कि सहारनपुर मामले में पीड़ित पक्ष हाईकोर्ट जाता तो उसे न्याय मिलता और वे लोग सुप्रीमकोर्ट भी जा सकते थे।


भाजपा साम्प्रदायिक सौहार्द विरोधी है। यह वही भाजपा है जिसने अपने पहले अधिवेशन में और पहला अध्यक्ष बनने पर सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया था। भाजपा ने अपने आपको सेकुलर दिखाने और बनाने के लिए प्रस्तावक भी मुस्लिम रखा था। अखिलेश यादव ने कहा कि जेपी एनआईसी को भ्रष्टाचार की इमारत बताने वाले प्रदेश में भ्रष्टाचार का गोरखधंधा चला रहे हैं। सरकार ने जेपी एनआईसी को जितने में बेचा है उतना पैसा तो सिर्फ पार्किंग से आ जाएगा। उन्होंने कहा कि जेपी एनआईसी को बेचने में जो अधिकारी शामिल है वह गोरखपुर में नौकरी करता था। बेचने का गोरखधंधा भी ये वहीं से सीख कर आयें हैं। भाजपा सरकार में हर तरफ बजट की लूट चल रही है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार और लूट है। मां गंगा की सफाई के लिए आया पूरा बजट लूट लिया गया। मां गंगा की सफाई नहीं हुई। स्थिति पहले जैसी ही है।भाजपा सरकार ने गोमती नदी को बर्बाद कर दिया। भाजपा गोमती नदी की सफाई के झूठे दावे करती है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर 4 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च हुआ। सड़क बनते ही जगह-जगह टूट गयी गड्ढे हो गये। यही स्थिति गंगा एक्सप्रेस-वे की भी है। गंगा एक्सप्रेस-वे में भारी लूट हुई। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे में भी जमकर गोरखधंधा हुआ है। भाजपा सरकार इतिहास में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है।
   

Related Articles

Back to top button