भाजपा नफरत की राजनीति कर रही-अखिलेश यादव

71
भाजपा नफरत की राजनीति कर रही-अखिलेश यादव
भाजपा नफरत की राजनीति कर रही-अखिलेश यादव
राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। भाजपा कम्युनल बातें करके जनता के बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। थाने, तहसील से लेकर सत्ता के शीर्ष स्तर तक पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में डूबा है। आम जनता त्रस्त है। पहली सरकार है जिसमें सत्ता शीर्ष का करीबी आईएएस भ्रष्टाचार और कमीशन के मामले में लिप्त है और फरार चल रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में निवेश से लेकर निर्माण कार्यो तक हर जगह लूट मची है। पूरी सरकार झूठ और लूट पर चल रही है। निवेश पर मिलने वाली इंसेंटिव में कमीशनखोरी है। कमीशन का बंटवारा होता है। निवेश को लेकर जो भ्रष्टाचार उजागर हुआ है वह बंटवारे का झगड़ा है। इसी लूट के लिए भाजपा सरकार सरकारी पैसे पर बड़े-बडे़ इन्वेस्टर मीट कराती है। फिर इन्वेस्टर के लिए आने वाली कम्पनियों और व्यवसायियों से कमीशन वसूला जाता है। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के हर विभाग में हर कार्य में भ्रष्टाचार है। स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर निर्माण हर जगह लूट मची है। घटिया सामानों की खरीद और फिर उनका आग में स्वाहा हो जाना आम बात है। कोई भी अस्पताल, मेडिकल कालेज भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार से नहीं बचा है। भ्रष्टाचार और लूट में सरकार का संरक्षण है। इस सरकार में सड़कें और एक्सप्रेस परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार हुआ। समाजवादी सरकार में विश्वस्तरीय सड़क आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे रिकार्ड समय में बनाई गयी। यह सड़क देश के लिए एक उदाहरण है। वही भाजपा सरकार ने जो बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे बनाया उसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ। उसमें मानक से समझौता किया हुआ। प्रधानमंत्री जी के उद्घाटन के बाद ही एक्सप्रेस वे टूट गया। इसी तरह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे निर्माण में अभी भी गोरखधंधा चल रहा है। उसका निर्माण कार्य पूरा होने की तारीख कई बार बढ़ाई गयी। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार से सभी परेशान है। थानों और तहसीलों में बिना पैसे से जनता का काम नहीं होता है। प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के भ्रष्टाचारी शासन का अन्त कर देगी। जनता विकास की पर्याय समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगी। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही-अखिलेश यादव