भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा-अखिलेश यादव

94
त्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव
त्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करती है। लोगों को संविधान से वोट डालने का अधिकार मिला है लेकिन भाजपा वोट का अधिकार छीन रही है। उपचुनाव में वोटों की लूट की। पुलिस प्रशासन को आगे करके वोट डालने से रोका। पूरे देश ने देखा कि उपचुनाव में बहादुर महिलाओं ने गोली और बंदूक का मुकाबला किया। जान जोखिम में डालकर वोट डालने में सफल रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान लागू करवाने के लिए अच्छे लोगों की आवश्यकता है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान से गरीबों, किसानों, वंचितों और पीडीए को ताकत मिलती है। भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा-अखिलेश यादव

भाजपा फेक न्यूज की जन्मदाता है। फर्जी और झूठ का प्रचार करती है, विरोधियों पर झूठे मुकदमें लगाती है, हमेशा समाजवादी पार्टी नेतृत्व को बदनाम करने का षड्यंत्र रचती है। भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है, वह तानाशाही के रास्ते पर है। भाजपा ने कभी गरीबों, किसानों, के हित में काम नहीं किया। उसने अपने मित्र पूंजीपतियों के लिए फैसले लिए, उन्हीं को मुनाफा कराया। भाजपा सरकार के फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो गयी। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गयी। नोटबंदी के फैसले से गरीबों को कोई फायदा नहीं हुआ। कालाधन कहां गया? कालाधन समानान्तर अर्थव्यवस्था बन गयी। नौकरी,रोजगार खत्म हो गया। आज नौजवानों के पास नौकरी, रोजगार नहीं है।

इस सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं टूट गईं है। महंगाई का रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। भाजपा सरकार में सिर्फ बड़े लोगों और बीजेपी के मित्र उद्योगपतियों को काम मिलता है। भाजपा सरकार में किसानों की फसलें कम कीमत पर लेकर ऊंचे दाम पर बेची जाती है। मंडियों का काम रोक दिया गया। समाजवादी सरकार में किसानों को सुविधा के लिए मंडियों का निर्माण कराया था। खाने पीने के सामानों तेल, दालों की महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार दावा करती है कि देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी तो सरकार को बताना चाहिए कि प्रतिव्यक्ति आय क्या है? देश में 80 करोड़ लोग सरकारी राशन पर जिंदा रहने को मजबूर है। सरकार बताए कि राशन पाने वालों की आय क्या है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य गरीबों, वंचितों और पीडीए को हर क्षेत्र में न्याय दिलाना। 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीडीए समाज को सामाजिक न्याय मिलेगा। उन्हें तभी हक और सम्मान मिलेगा। समाजवादी पार्टी चाहती है कि देश में जातीय जनगणना हो। जातीय जनगणना होने से वंचित वर्गों को उनका हक मिल पाएगा। सभी के साथ सामाजिक न्याय होगा।       भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा-अखिलेश यादव