2022 में भाजपा का होगा सफाया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है। भाजपा का संकल्प पत्र झूठा साबित हुआ है। साढ़े चार साल से अधिक समय बीत गया लेकिन भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई। किसान परेशान है, नौजवान-बेरोजगार है, महंगाई चरम पर है। जनता ने तय कर लिया है कि वह भाजपा सरकार का सफाया कर देगी।


अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौजवान और मेधावी छात्रों को लैपटाॅप देने का वादा किया था लेकिन साढ़े चार वर्ष बीत गए, लैपटाॅप की योजना धरी की धरी रह गई। अब भाजपा सरकार का समय भी समाप्त हो गया है। इतने वर्षों में इन मेधावी छात्रों ने जो टैबलेट खोया है अब उससे भाजपा की बात बनने वाली नहीं है।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सन्2022 में समाजवादी सरकार बनना तय है। समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं उनका समर्पण और संघर्ष सराहनीय है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के साथ पश्चिम और पूर्वांचल के कद्दावर नेता और प्रमुख दल जुड़ गए हैं। सबकी सम्मिलित शक्ति प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन लाएगी। भाजपा की सत्ता में पुनः वापसी नहीं होगी।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही है, उसे देखकर तो ये लगता है कि वह जनता को 35 का पहाड़ा सिखा रही है। अगर सरकार का पेट्रोल-डीजल पर कोई नियंत्रण है ही नहीं तो फिर पेट्रोलियम मंत्रालय को भंग कर देना चाहिए।


आज सबसे ज्यादा तकलीफ में किसान है। किसान का धान कटना शुरू हो गया लेकिन खरीद की व्यवस्था नहीं है। किसान को धान में आग लगानी पड़ रही है। खाद के लिए आत्महत्या करनी पड़ रही है। धान के खरीद केन्द्रों का पता नहीं है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुईं उसे एमएसपी पर फसल के दाम नहीं मिले।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में मतभेद ही नहीं मठभेद भी है। तमाम भाजपा विधायकों के टिकट कटने जा रहे हैं। जनता सच्चाई जानती है। भाजपाई अभी तक काम चुराते थे।अपना दिखाने के लिए अब तो भाजपा ने मेरे गाने की भी नकल कर ली है। समाजवादी पार्टी के गीत काम बोलता है कि थीम भी चुना ली है।प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी हालत में है। सबसे ज्यादा नोटिसें मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को दी हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की क्वालिटी गिराई है। जितनी रफ्तार बढ़ेगी प्रगति भी उतनी तेज होगी। प्रदेश का विकास भाजपा ने अवरूद्ध कर दिया है। अब जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button