किसान हत्यारों को बचा रही भाजपा सरकार-प्रियंका गांधी  

लखीमपुर में हुए नरसंहार में मृतक किसानों के परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस के देश व्यापी मौन व्रत धरने में शामिल हुईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री के पद पर रहते पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिल सकता।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये सत्याग्रह की लड़ाई जारी रहेगी।किसान हत्यारों को बचा रही भाजपा सरकार, अपना अहंकार छोड़, किसानों से माफी मांगे।


लखनऊ।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आहवान पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन स्वरूप मौन व्रत के क्रम में आज लखनऊ स्थित हजरतगंज में गांधी प्रतिमा (जी.पी.ओ) पर भारतीय कांग्रेस की महासचिव और प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी शामिल हुईं और मौन रखकर लखीमपुर में हुए किसानों के नरसंहार में शहीद हुए किसान परिवारों को न्याय दिलाने व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की मंत्रीमंडल से बर्खास्तगी की मांग की। मौन व्रत के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि लखीमपुर में काले कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों व पत्रकार की, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की गाड़ियों से निर्ममता से हत्या कर दी गयी। ऐसे में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के रहते पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिल सकता। इंसाफ मिलने तक यह सत्याग्रह की लड़ाई जारी रहेगी।

दिल्ली कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी कांड को लेकर किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए जंतर-मंतर पर मौन व्रत रखा। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने पार्टी के अन्य नेताओं और सदस्यों के साथ गवर्नर हाउस के पास मौन विरोध प्रदर्शन किया। बिहार कांग्रेस कमेटी द्वारा भी मौन विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास और प्रदेश अध्यक्ष डा मदन मोहन झा सहित बिहार कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के साथ घटी ह््दय विदारक घटना से देश भर में आक्रोश है और सरकार आरोपियों को बचाने में लगी है, ऐसा कभी नही हुआ जैसा भाजपा राज में हो रहा, उम्भा, हाथरस, उन्नाव, गोरखपुर लखीमपुर में आरोपियों के साथ खड़ा रहा योगी शासन यदि उपरोक्त घटनाओं में हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने सड़क पर आकर पीड़ितों के लिये न्याय न मांगा होता तो योगी शासन आरोपियों को बचाने में कामयाब हो जाता। उंन्होने कहा कि प्रदेश अपराध के जंगलराज से कराह रहा है, हर तरफ अन्याय की फसल उगाने वाली भाजपा शासन से जनता त्रस्त है, इस सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ न्याय का शासन स्थापित करना है।

लखीमपुर खीरी मामले पर कांग्रेस ने यूपी, से लेकर जम्मू तक अपने नेताओं को सक्रिय कर दिया है। लखीमपुर खीरी हिंसा पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को देशव्यापी मौन व्रत के जरिए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद से अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। प्रियंका गांधी यूपी में मौन व्रत की कमान संभाल रही है। वहीं, अन्य राज्यों में भी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


आज के मौन व्रत धरने में पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभारी छत्तीसगढ़ पीएल पुनिया, पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी, नेता विधानमण्डल दल आराधना मिश्रा मोना, नेता विधान परिषद दीपक सिंह व राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, हित चौधरी, बाजीराव खाड़े, प्रदीप नरवाल, तौकीर आलम, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर, पूर्व सांसद राकेश सचान, प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक पंकज मलिक, पूर्व विधायक/राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button