किसानों को लांछित करने के साथ अपमानित करने को आतुर भाजपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों को लांछित करने के साथ अपमानित करने पर भी तुल गई है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से झूठे वादे किए। प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी बराबर आश्वासन देते रहे है कि किसानों की फसल एमएसपी दरों पर खरीदी जाएगी पर यह भी उनके हर झूठ की तरह शुद्ध झूठ साबित हो रही है।


अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी मुख्यालय के डाॅ0 राममनोहर लोहिया सभागार में उपस्थित सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा संचार माध्यमों का दुरूपयोग कर झूठ फैलाती है वस्तुतः वह सच्चाई का सामना ही नहीं कर सकती है। सच्चाई से वह भागती है। सन् 2022 में जो विधानसभा चुनाव होने है। भाजपा मानती है कि वह सन् 2024 में होने वाले चुनाव हैं। वह जनता को इसीलिए भटकाने का काम कर रही है।


किसान के धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। घोषित 1940 रूपये प्रति कुंतल की दर पर किसान के धान की खरीद नहीं हो रही है। एक तो तमाम जगहों पर क्रयकेन्द्र खुले ही नहीं है और जहां खुले हैं वहां बिचैलियों, अफसरों के गठजोड़ के चलते किसान को अपनी फसल बेचने का मौका ही नहीं मिलता है। किसी न किसी बहाने उसे टरका दिया जाता है। बिचौलिए औने-पौने दाम फसल खरीद रहे हैं।

अखिलेश यादव के निर्देशानुसार रीना सुभाष पासी, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश को तत्काल प्रभाव से समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पद मुक्त कर दिया गया है।


इन दिनों जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक स्तर पर चिंता जताई जा रही है। इससे सबसे ज्यादा किसान ही प्रभावित होता है। खेती-किसानी पर मौसम का सीधा असर पड़ता है।
भाजपा सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। साढ़े चार साल बीत गए जनहित का कोई काम नहीं किया गया। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। समाजवादी सरकार के कार्यों को ही अपना बताकर भाजपाई जष्न मना रहे हैं। किसानों के घरों में अंधेरा है। एक वर्ष से वे आंदोलित है। उन्हें न्याय नहीं मिला है। उनके घरों में दीप पर्व पर भी अंधेरा है।

अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज दीदी निर्देश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले महासभा, मुरादाबाद, श्री राम आशीष गौतम पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा, बलिया तथा श्री विवेक यादव, जौनपुर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।दीदी निर्देश सिंह और श्री राम आशीष गौतम ने 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।


सभी मानते हैं कि भाजपा का विकल्प समाजवादी पार्टी है। जनता की आशा भी समाजवादी पार्टी से है। समाजवादी पार्टी को जनआकांक्षाओं पर खरा उतरना है। श्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया है कि वे बूथ स्तर पर मतदाताओं से सम्पर्क करें। जनता को भाजपा की सच्चाई बताएं और समाजवादी पार्टी सरकार के विकास कार्यों से अवगत करायें। नौजवान और किसान 2022 में मिलकर भाजपा सरकार को सबक सिखाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button