भाजपा पूरी तरह से महिला विरोधी-लीलावती कुशवाहा

समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने आज बरेली में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह से महिला विरोधी है। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार चरम सीमा पर है।श्रीमती कुशवाहा ने कहा समाजवादी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो व्यवस्था बनाई गयी थी। भाजपा सरकार ने उसे ध्वस्त कर दिया। महिलाओं के साध हो रहे उत्पीड़न, अपमान और हिंसा की घटनाओं पर भाजपा का रवैया संवेदहीन है। जनता 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये उत्साहित है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, जिलाध्यक्ष महिला सभा भारती चौहान, महानगर अध्यक्ष महिला सभा रेहाना आदि नेता मौजूद रहे।

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सीतापुर समाजवादी पार्टी कार्यालय, अटरिया, अहमदपुरजट, सिधौली, ऐम कॉलेज बाड़ी, खैराबाद में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं।वंचित तबके, महिलाओं और युवाओं को अवसर देने में वे सदैव आगे रहते हैं। समाजवादी पार्टी में सबका सम्मान सुरक्षित है। आधी आबादी को अधिकार और प्रतिनिधित्व दिलाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में है। इस अवसर पर 2022 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button