महंगाई बढ़ाकर मुनाफा कमा रही भाजपा-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी विजय यात्रा के दूसरे दिन हमीरपुर के कुरारा में मीडिया से वार्ता की और जनसभा को सम्बोधित किया। कालपी में भी एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया। यहां महान दल द्वारा सम्मान रैली का आयोजन ठक्कर बाबा इन्टर कालेज मैदान में किया गया। रास्ते में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। हमीरपुर डाक बंगले में उनसे बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुलाकात की। विजय यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई पड़ा। सड़कों के किनारे आम जनता, नौजवान, किसान-महिलाएं श्री अखिलेश यादव को देखने-सुनने के लिए इंतजार करते दिखे।अखिलेश यादव ने कालपी की विशाल जनसभा में कहा कि महानदल के साथ कासगंज में जो संघर्ष शुरू किया वह कालपी तक दिखाई दे रहा है। महान दल के लोग भी किसान है और किसानों की समस्याओं से परिचित हैं। उन्होंने कहा पहले भाजपा सरकार फेंकू थी अब बेंचू सरकार भी हो गई है। उन्होंने कहा सपा के साथ संघर्ष में बसपा-कांग्रेस के जो तमाम नेता शामिल हुए है उनका धन्यवाद। उन्होंने कहा कि समाजवादी विजय रथ यात्रा भाजपा के सफाये के लिए सन् 2022 तक चलती रहेगी।महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने सपा को जिताने और भाजपा के सफाये का संकल्प जताया है। आज की महान दल की रैली में कार्यकर्ताओं का जो उत्साह दिखा वह अभूतपूर्व है।


अखिलेश यादव ने आज अपनी जनसभाओं में घोषणा की कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का इंतजाम करेंगे। बुन्देलखण्ड में पानी का इंतजाम करेंगे जिससे किसान दो फसल ले पाए। किसानों के लिए मण्डी बनाएंगे। बुन्देलखण्ड में सरसों, तिल पैदा कर सकते हैं। सपा सरकार यही पर फैक्ट्री लगाएगी। पहले माताओं-बहनों को समाजवादी पेंशन पांच सौ रुपये दी गई थी अब सरकार बनने पर तीन गुना मदद करेंगे। माताओं-बहनों का सम्मान करेंगे। भाजपा बुन्देलखण्ड की गरीब जनता को धोखा दे रही है। इन्होंने किसानों, नौजवानों, गाय, गंगा मैया सबको धोखा दिया है। साढ़े चार साल में सड़कों के गड्ढे नहीं भर पाए। जनता को धोखा देने वाली भाजपा सरकार को हटाने पर ही जनता खुशहाल होगी और प्रदेश की तरक्की होगी। इस बार बुन्देलखण्ड की जनता ने भी तय कर लिया है कि वह वोटो का बुलडोजर भाजपा पर चलाएगी।

भाजपा को हटाने का आव्हान करते हुए कहा अखिलेश यादव ने कि भाजपा महंगाई बढ़ाकर मुनाफा कमा रही है। अपने समर्थक बड़े-बड़े लोगों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम बढ़ गए हैं लेकिन भाजपा को ही नहीं पता है। भाजपा अपने उद्योगपतियों के लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उद्योग, कारखाने के लिए काम नहीं होगा तो रोजगार नहीं मिलेगा। समाजवादी पार्टी काम करना चाहती है। यूपी को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है। हमने काम करके दिखाया है। बिजली के कारखाने, अस्पताल, सड़क हो या नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार हो। समाजवादी विकास रथ के माध्यम से मदद मांगने आए हैं। चुनाव में अब समय नहीं बचा है। भाजपा के लोगों ने कोई काम नहीं किया। ये बातों से बिजली बनाते हैं। यह अलग तरह की लड़ाई और संघर्ष है। भाजपा दलितों-पिछड़ों का हक और सम्मान छीना है। यह पिछड़ों का हक और सम्मान नहीं देना चाहती है। भाजपा पिछड़ों को गुमराह करती है। जातियों में लड़ाती है। इसीलिए हम समाजवादी लोग चाहते हैं कि पिछड़ी जातियों की गिनती हो जाए। सबको आबादी के अनुपात में हक और सम्मान मिल जाए। यहीं हमारा संविधान कहता है। यही बाबा साहब अम्बेडकर और डा. लोहिया कहते थे।


अखिलेश यादव ने लोगों से भाजपा से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग 100 को 112 कर सकते हैं। उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास करने वाले है। यह सरकारी सम्पŸिायों को बेचने वाली सरकार हैं। इन्होंने हवाई जहाज और एयरपोर्ट बेच दिए। सरकारी संस्थाएं बेच दी। अंग्रेजों ने एक कानून से कम्पनी को सरकार बना दी। भाजपा सरकारी चीजों को कम्पनियों के हाथों बेंच रही है। सब बिक जाएगा तो दलितों-पिछड़ों को आरक्षण कैसे मिलेगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा किसान नए कानूनों का विरोध कर रहे हैं। भाजपा उन्हें लगातार अपमानित कर रही है। देश के गृहराज्य मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल दिया। उनकी हत्या कर दी। लोकतंत्र में ऐसा कभी नहीं हुआ। आंदोलन कुचलने के लिए किसानों को कुचल दिया। हम लोग आवाज नहीं उठाते तो भाजपा सरकार कानून भी कुचल देती। उन्होंने कहा कि किसानों पर थोपे गए तीन कृषि कानून वापस किए जाएं। नहीं तो कोई बड़ा पूंजीपति आएगा सब जमीन ले लेगा। भाजपा अभी भी सपने दिखा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button