लोकतंत्र को मण्डी बनाने पर तुली भाजपा-अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतांत्रिक मान्यताओं की धज्जियां उड़ाने में भाजपा को लेशमात्र की लोकलाज नहीं लगती है। वह लोकतंत्र को मण्डी बनाने पर तुली हुई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के सम्बंध में 3 जुलाई 2021 को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं एम.एल.सी. नरेश उत्तम पटेल प्रातः 11ः00 बजे समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, कन्नौज पहुंचेंगे।

प्रशासनिक व्यवस्था का दुरुपयोग वह सत्ता में आने के दिन से ही करने लगी है। यह स्थिति संविधान और लोकतंत्र दोनों के लिए ही खतरनाक है।पंचायत चुनाव को भाजपा अपने पक्ष में प्रभावित करने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करने पर तुली हुई है।

प्रशासनिक अधिकारियों को यह अवगत होना चाहिए कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर दोषी अधिकारियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।


समाजवादी सरकार में ऐसा एक भी अधिकारी दण्डात्मक कार्यवाही से बच नहीं पायेगा जो भाजपा की कठ-पुतली बनकर समाजवादी पार्टी के विरुद्ध कार्यवाही कर रहा है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विक्रम यादव निवासी-ग्राम इखौना तहसील व जिला कासगंज को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण तत्काल प्रभाव से छः वर्ष के लिए समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button