नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल,जिला अस्पताल रेफर

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या/भेलसर – रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर आचानक नीलगाय के सामने आ जाने से बाइक सवार टकराकर दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वृहस्पतिवार की सुबह बाइक से अयोध्या कचहरी पेशी के लिए जा रहे बाइक सवार की ग्राम अल्हवाना के मोड़ के निकट एक ढाबे के पास अचानक नीलगाय के सामने आ जाने से टकराकर बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना लोगों ने भेलसर चौकी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी संतोष कुमार उपाध्याय तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और गम्भीर रूप से घायल बाइक सवार लोगों को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया।जहाँ घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस बाबत भेलसर चौकी प्रभारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10,30 बजे अकबर अली पुत्र कुतुब अली व सुंदरलाल पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम नियामतपुर थाना पटरंगा अपनी बाइक से अयोध्या कचहरी पेशी पर जा रहे थे जिनकी बाइक के सामने ग्राम अल्हवाना मोड़ के निकट एक ढाबे के पास अचानक नीलगाय के आ जाने से उससे टक्कर हो गई जिसमें दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया।जहाँ हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button