मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की बनी पहचान-भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों द्वारा दिये गए अमर्यादित बयान की तीखे शब्दों में निंदा की है। पार्टी पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान के खिलाफ कल 17 दिसम्बर शनिवार को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर जोरदार धरना प्रदर्शन करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ में दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।


प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। वहीं पाकिस्तान और अराजकता  एक दूसरे के पूरक बन गए है। हर मोर्चें पर विफल पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर जिस तरह का वक्तव्य दिया है उसकी जितनी भी निंदा की जाए उतना कम है।


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ  पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा अमर्यादित बयान देने के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बारे मे जानकारी  देते हुए  प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन होगा। जबकि जिला स्तर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित होगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button