राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा

लखनऊ। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के प्रथम सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। जिसकी तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में कल दिनांक 22 दिसंबर 2022 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक की जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि बैठक में नेता उ0प्र0 कांग्रेस विधान मंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’, पूर्व सासंद डॉ0 निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी, पी0एल0 पुनिया, राजेश मिश्रा,जफर अली नकवी, प्रदीप जैन आदित्य, इमरान प्रतापगढ़ी, राशिद अलवी, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व विधायक राष्ट्रीय सचिव अजय कपुर, संजय कपूर,बी0पी0 सिंह, पूर्व एम0एल0सी दीपक सिंह, सोहिल अख्तर अंसारी, भगवती प्रसाद चौधरी, राम जियावन वर्मा, आदि मौजूद रहेंगे। श्री सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपना एक अधिकृत मोबाइल नंबर (9899102102) भी जारी किया है जिस पर सम्पर्क कर इच्छुक व्यक्ति भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button