प्यार एक खूबसूरत एहसास है…..

खूबसूरती तो प्रकृति की हर वस्तु में होती है लेकिन दुर्भाग्यवश हर किसी को दिखाई नहीं देती। कहते हैं कि सुंदरता देखने वाले की आँखों में होती है इसलिए जिस दिन स्त्री खुद को खुद की नज़रों से देखेगी दुनिया की नहीं उस दिन उसकी सौंदर्य की परिभाषा भी बदल जाएगी। वो समझ जाएगी कि सुंदर तो ईश्वर की बनाई हर कृति होती है।

आखिर एक लड़की क्या चाहती है….? दोस्त चाहिए प्यार नहींए हर लड़की चाहती है कि उसका प्रेमी उसका ध्यान रखे।अगर आप ऊपर.ऊपर से समझे तो पाएंगे कि एक लड़की दरअसल उसे ही अपना सच्चा प्रेमा मानती हैं जिसे वह दोस्त बना सके। इसलिए किसी लड़की का प्यार बनने से पहले उसके लिए एक अच्छा दोस्त बनने की कोशिश करें।

प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जो हर इंसान के दिल के किसी न किसी कोने में बसा होता है। इस एहसास के जागते ही कायनात में जैसे चारों ओर हजारों फूल खिल उठते हैं और जिंदगी को जीने का नया बहाना मिल जाता।

प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जो हर इंसान के दिल के किसी न किसी कोने में बसा होता है। इस एहसास के जागते ही कायनात में जैसे चारों ओर हजारों फूल खिल उठते हैं और जिंदगी को जीने का नया बहाना मिल जाता है। स्त्री के जीवन में प्यार बहुत मायने रखता है। प्यार उसकी सासों में फूलों की खुशबू की तरह रचा.बसा होता हैए जिसे वह ताउम्र भूल नहीं पाती।

शायद जब इस संसार की रचना हुई होगी और धरती पर पहली बार आदम और हौवा ने धरती पर कदम रखा होगाए तभी से औरत ने आदमी के साथ मिलकर जिंदगी की मुश्किलों से लड़ते हुए साथ मिलकर रहने की शुरुआत की होगी और वहीं से उसके जीवन में पहली बार प्यार का पहला अंकुर फूटा होगा।

प्रेम एक ऐसी अबूझ पहेली है, जिसके रहस्य को जानने की कोशिश में जाने कितने प्रेमी दार्शनिकए कवि और कलाकार बन गए। एक बार प्रेम में डूबने के बाद व्यक्ति दोबारा उससे बाहर नहीं निकल पाता। स्त्रियों का प्रेम पुरुषों के लिए हमेशा से एक रहस्य रहा है। कोई स्त्री प्यार में क्या चाहती हैए यह जान पाना किसी भी पुरुष के लिए बहुत मुश्किल और कई बार तो असंभव भी हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button