इटावा क्षेत्र के औरैया बस स्टेशन का सौंदर्यीकरण’

कायाकल्प के अंतर्गत इटावा क्षेत्र के औरैया बस स्टेशन/कार्यशाला का किया गया सौंदर्यीकरण’।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में इटावा क्षेत्र के अन्तर्गत औरैया जनपद का एकमात्र डिपो,औरैया में स्थापित है। औरैया डिपो में मात्र 13 बसों के संचालन के साथ डिपो की स्थापना की गयी। डिपो/ बस स्टेशन परिसर में यात्रियों के सुविधार्थ पूछताछ काउन्टर (पी०आई०एस० सिस्टम) पूर्ण रूप क्रियान्वित है,जिससे यात्रियों के वाहनों के आवागमन एवं सडक सुरक्षा के संबंध में अवगत कराया जाता है।


यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एम०डी० श्री संजय कुमार ने बताया कि यात्री शेड में कोटा स्टोन लगाते हुए सी०सी० की नई बेंच स्थापित की गई है जहाँ यात्रियों के बैठने की सुविधार्थ चेअर, वाटर कूलर लगवाया गया है,जबकि सादे पानी की भी अलग से व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि डिपो/बस स्टेशन परिसर में प्रकाश की उत्तम ब्यवस्था, सुरक्षा की दृष्टि से सी०सी०टी०वी० कैमरे,बस स्टेशन पर बुकिंग काउन्टर को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है।


एम०डी० परिवहन निगम ने बताया कि पूर्व में बस स्टेशन/डिपो परिसर में ही सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक के लिये प्लाईवुड/लकड़ी से निर्मित कक्ष, कर्मचारियों हेतु टीम के कमरे एवं डिपो का स्टोर भी निर्मित था. जिस कारण शेडो में स्थान की अत्यन्त कमी होने के कारण बसों का रखरखाव करने में अत्यन्त कठिनाई होती थी. वर्तमान में कर्मचारियों हेतु कमरें पेन्ट कराकर कार्यशाला के पीछे की तरफ एक सीध में लगा दिये गये है तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक हेतु नये कक्ष शौचालय सहित का निर्माण कराया गया है।


डिपो/कार्यशाला परिसर के फर्श को उच्चीकृत कराते हुये सी०सी० पेबर (इण्टरलोकिंग टायल्स) लगाया गया है। शौचालय, बसों की धुलाई हेतु प्लेटफार्म का निर्माण किया गया है। डिपो के कार्मिकों की सुरक्षा हेतु क्षति ग्रस्त टीन शेड की मरम्मत करायी गयी है, डिपो के कार्मिकों हेतु पुरुष एवं महिला यूरिनल, पानी की व्यवस्था, डिपो परिसर में निर्मित भवन की रंगाई-पुताई , डिपो परिसर में परिवहन निगम एवं नगर पालिका के संयुक्त प्रयास से डस्टबिन लगवाये गये।संजय कुमार ने बताया कि उक्त कार्यों से बस स्टेशन परिसर में साफ सफाई की ब्यवस्था अच्छी है एवं यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button