कांग्रेस में मनायी बाबा साहब की 131 वीं जयंती

 कांग्रेस में मनायी गयी संविधान निर्माता ,देश के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती। भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने रखे अपने विचार और लिया समता का मंत्र।

अंशू अवस्थी

लखनऊ। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रांगण नेहरू भवन में देश के संविधान निर्माता देश के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस नेताओं – पदाधिकारियों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, इस अवसर पर मीडिया सभागार में आयोजित संगोष्ठी में बाबा साहब के महान कार्यों को याद किया गया जिस पर नेताओं ने बाबा साहेब के विचारों को याद किया। डिजिटल मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहेब की 131 वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में बाबा साहब के विशाल व्यक्तित्व, दृढ़ इच्छाशक्ति की कार्यशैली, उनका त्याग और उस समय में सामाजिक कुरीतियों से लड़ने का उनका जज्बा और उनकी दूरदर्शी सोच और कार्यों पर नेताओं ने प्रकाश डाला और वर्तमान समय में बाबा साहेब के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गयी है।

 पुष्पांजलि/संगोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, अमरनाथ अग्रवाल, ने अपने विचार रखे,अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी ने कहा कि भीमराव आंबेडकर जी स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात अर्थशास्त्र और राजनीतिक के ज्ञाता होने के साथ कानून के विश्वविख्यात जानकार थे उनकी दूरदर्शी सोच से देश आज सशक्त सम्प्रभु राष्ट्र बना, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि बाबा साहेब ने प्रत्येक वंचित के अधिकारों को संविधान में समाहित किया उसी का परिणाम है कि पूरे विश्व मे भारत का संविधान सबसे प्रभावी और मान्यता से पूर्ण है हमारी जिम्मेदारी है कि बाबा साहेब के बनाये संविधान को सुरक्षित रखने को सजग रहना होगा ,वाइस चेयरमैन मीडिया विभाग पंकज श्रीवास्तव ने बाबा साहेब के समता के विचारों को याद कर, भाजपा द्वारा समान अवसर के विरोध में राजनीति में जातीय और धार्मिक कुरीतियों के दुष्प्रयोग पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम में चेयरमैन पिछड़ा वर्ग मनोज यादव एवं संयोजक /प्रवक्ता अवस्थी ने बाबा साहेब के सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ दृढ़ इच्छशक्ति से लड़ने और वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर बात की, विधानसभा प्रत्याशी तनुज पुनिया , प्रदेश महिला की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, प्रवक्ता रफत फातिमा, प्रदीप कनौजिया, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ,शमशाद, सुनीता रावत ने बाबा साहेब को याद करते हुए विचार रखे।कार्यक्रम में महासचिव दिनेश सिंह, शिव पांडेय, सुशील कुमार, श्रीमती सुशीला ,अमित यादव,राजेन्द्र पांडेय,रंजीत, डॉ राजेश मौर्या , रामनाथ फौजी, सुभाष मिश्र सैनिक प्रकोष्ठ, एयर मार्शल अशोक कुमार गोयल, संजय शर्मा,जी. एस अवस्थी, एवं अन्य कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button