ऐतिहासिक होगा अयोध्या का पंचम दीपोत्सव

अयोध्या। उत्तर प्रदेश शासन,अपर मुख्य सचिव सूचना डा0 नवनीत सहगल, मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल, आईजी जोन कविन्द्र प्रताप सिंह, सूचना निदेशक शिशिर सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय आदि द्वारा विशेष रूप से प्रारम्भिक दौर की बैठक में मीडिया कवरेज के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है इसका मुख्य विषय है कि अयोध्या के महत्व को ध्यान में रखते हुये निर्धारित स्थलों पर कवरेज किया जायेगा। साथ ही साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री आदि की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुये कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव के दृष्टिगत रखते हुये सीमित संख्या में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के कर्मियों को मानक के अनुसार पास जारी किये जायेंगे यह पास कार्यक्रम स्थल के अलग-अलग होंगे। सम्बंधित प्रतिनिधि को जहां जिस स्थल का पास जारी होगा उसी स्थल से मौके पर तैनात वरिष्ठ प्रशासन, पुलिस, सूचना आदि विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय से सुरक्षा मानको का सम्मान करते हुये कवरेज करने की अनुमति होगी। सम्बंधित कार्यक्रम का एएनआई द्वारा पूर्व की भांति सजीव प्रसारण की व्यवस्था होगी।

जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने साकेत महाविद्यालय में झांकियों का किया निरीक्षण। सभी झांकियों की तैयारियों का कार्य पूर्ण कर लिया गया

जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने दीपोत्सव 2021 के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हेतु विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा तैयारियों में लगे हुए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने राम कथा पार्क में दीपोत्सव के अवसर पर संचालित होने वाले सभी कार्यक्रमों तथा आगंतुकों के कार्यक्रम स्थल तक आने व बैठने हेतु समस्त व्यवस्थाओ की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा राम की पैड़ी पर दीपोत्सव तैयारियों यथा विशिष्ट अतिथि मंचों, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाएं , दियों को लगाने, फसाड लाइटिंग की व्यवस्था तथा अन्य सजावटों का जायजा लिया तथा उसे अंतिम रूप प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा सरजू आरती का स्थल का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा साकेत महाविद्यालय में तैयार की जा रही झांकियों का निरीक्षण किया गया जहां पर समस्त झांकियां तैयार पाई गई। जिलाधिकारी ने झांकियों तथा उनसे संबंधित कलाकारों को समय से समस्त कार्यों को पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट्स पर समय से पहुंचने तथा अपने ड्यूटी क्षेत्र का पूर्व से ही भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अयोध्या एवं दीपोत्सव की मर्यादा व गरिमा के दृष्टिगत पूरी सजगता एवं दृढ़ता के साथ दीपोत्सव को सकुशल संपन्न कराने को कहा।


पंचम भव्य दीपोत्सव दिनांक 03 नवम्बर 2021 को मुख्य कार्यक्रम होगा। आम जनमानस की सुविधा के लिए पूरे शहर/नगर निगम क्षेत्र में लगभग 61 एलईडी वाल एवं एलईडी वैन के माध्यम से कार्यक्रमों का प्रसारण किया जायेगा। इन स्थलों से जनसामान्य अयोध्या में चल रहे सभी कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण उसी स्थल पर देख सकेंगे। उपरोक्त के अतिरिक्त सभी न्यूज चैनलों द्वारा भी लाइव प्रसारण किया जायेगा और लोग अपने घरो में रहकर भी अयोध्या के भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के सम्पूर्ण प्रसारण देख सकेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क, सरयू आरती स्थल एवं राम की पैड़ी पर प्रशासन द्वारा निर्गत पास/कार्ड के अनुसार प्रवेश होगा। ये अधिकारी स्थानीय उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह (7080510637, 9453005405), नगर मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार सिंह (9454416111), रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट विपिन कुमार सिंह (9454416112), अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल (9454416100), अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह (9454401048), क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश कुमार राय (9454401394), प्रभारी निरीक्षक अयोध्या अशोक कुमार सिंह (9454403296), अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी/वरिष्ठ लेखाकार अवधेश कुमार जायसवाल (9450333825) आदि के साथ समन्वय से निर्धारित स्थलों पर कवरेज करेंगे तथा मीडिया को सहयोग प्रदान करते हुये व्यवस्था करायेंगे।

मीडिया की सुविधा के लिए विगत वर्षो की भांति अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय नयाघाट में मीडिया सेंटर की स्थापना हो चुकी है तथा आज से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शुभारम्भ किया गया। सूचना निदेशक के अनुसार सूचना निदेशालय से निर्गत मान्यता कार्ड के साथ वोटर आईडी, आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। साथ ही साथ अपने संस्थान से निर्गत परिचय पत्र/प्राधिकार पत्र भी लाना आवश्यक होगा। कवरेज के लिए मुख्य रूप से मीडिया सेंटर के पास पर्याप्त मात्रा में एलईडी वाल लगाये जायेंगे साथ ही अन्य कार्यक्रम स्थलों पर मानक के सुरक्षा मानक के अनुसार एलईडी वाल लगाये जायेंगे। उपनिदेशक सूचना ने निदेशक की तरफ से यह भी बताया कि जिन चैनल या समाचार संगठनों के वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ या दिल्ली से आयेंगे उनका स्थानीय संवाददाता सहयोग करें तथा मुख्य प्वाइंट पर वरिष्ठ सम्बंधित संगठन के प्रतिनिधि ही रहेंगे। कार्यक्रम के कवरेज हेतु मुख्य रूप से रामकथा पार्क, सरयू घाट, आरती स्थल, राम की पैड़ी, दीप प्रज्जवलन स्थल, रामकथा संग्रहालय मीडिया सेंटर और साकेत विद्यालय के मुख्य द्वार झांकी स्थल/झांकी के साथ चलने का मुख्य बिन्दु है। मीडिया के संगठनों को अपने-अपने प्रतिनिधियों का कार्यक्रम स्थल वार अलग-अलग बिन्दु के लिए शासन प्रशासन के निर्देशानुसार सीमित संख्या में पास जारी किये जायेंगे। इसलिए अयोध्या की परम्परा के अनुसार तथा पूर्व परम्परा को ध्यान में रखते हुये हमें मीडिया कर्मियों को भगवान रामलला की धरती पर पूरा सहयोग का अनुरोध है। जो मान्यता प्राप्त पत्रकार होंगे स्थानीय या लखनऊ के वे अपने मान्यता कार्ड जो मा0 सूचना निदेशक द्वारा जारी होता है उसके आधार पर एवं उसके साथ संलग्न परिचय पत्र के अनुसार किसी एक जगह पर कवरेज करेंगे।


इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एशियन नेटवर्क (ए0एन0आई0) द्वारा किया जायेगा तथा सूचना निदेशालय में दूरदर्शन से भी वार्ता हो रही है एक से दो दिन मंे इसकी सूचना दी जायेगी। सभी कार्यक्रम विभिन्न न्यूज चैनलों पर भी सजीव प्रसारण किये जायेंगे। इसलिए कार्यक्रम स्थल पर अपनी सुविधा को देखते हुये भीड़भाड़ नही करना है तथा मजिस्टेªटों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी बिन्दुओं की ब्रीफिंग दी गयी तथा अपने अपने क्षेत्र में आवश्यक बैठक कर पूरी जानकारी लेने के निर्देश दिये गया। रिहर्सल तथा 3 नवम्बर को झांकी का 10 बजे से साकेत विद्यालय से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा तथा रामकथा पार्क में मुख्य कार्यक्रम लगभग 3 बजे से प्रारम्भ होगा। जहां सभी को मानक के अनुसार आमंत्रित किया गया है तथा सभी से सहयोग की अपील की गयी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button