बीमारियों से बचे दांत मुंह रखें साफ-संजीव

बीमारियों से बचने के लिए दांत एव मुंह को हमेशा रखें साफ।चेतना डेंटल हास्पिटल ने लगाया वृद्धा आश्रम व एलपीएस में दंत चिकित्सा शिविर।हर 3 महीने में अपना ब्रश बदलें, क्योंकि वह खराब हो जाता है। दांतों के बीच की सफाई करने के लिए फ्लॉसिंग आवश्यक रूप से करें। जीवाणुरोधी सामग्री वाले फ्लोराइड टूथपेस्ट का उपयोग करें, जिसमें डुअल जिंक आर्जिनिन तकनीक होती है, यह न केवल दांतों की बल्कि, पूरे मुंह की देखभाल करती है। बीमारियों से बचे दांत मुंह रखें साफ-संजीव

आर.के.यादव

लखनऊ। चेतना डेंटल हॉस्पिटल के सौजन्य से सरोजनीनगर के वृद्धा आश्रम में दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें दर्जनों की संख्या में वृद्ध माता-पिता के दांतों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांज उनको दवाइयां भी वितरित की गई। दूसरी ओर इसी हास्पिटल की ओर से राजाजीपुरम स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों को दांतों की सुरक्षा के गुर सिखाए गए। दंत विशेषज्ञ चिकित्सक संजीव अवस्थी ने बताया कि बीमारियों से दूर रहना है तो दांतों के साथ मुंह को साफ रखना बहुत जरूरी है।

पायरिया शरीर में कैल्शियम की कमी होने, मसूड़ों की खराबी और दांत-मुंह की सफाई में कमी रखने से होता है। इस रोग में मसूडे पिलपिले और खराब हो जाते हैं और उनसे खून आता है। सांसों की बदबू की वजह भी पायरिया को ही माना जाता है। सांसों से बदबू आने लगती है। दांत ढीले हो जाते हैं या दांतों की स्थिति में परिवर्तन हो जाता है। खाना चबाने से दर्द महसूस होता है।


सरोजनीनगर के वृद्धा आश्रम में हास्पिटल की टीम के चिकित्सकों ने आश्रम में रह रहे वृद्ध माता पिता के दांतों का परीक्षण किया। इस दौरान कई लोग दांतों की समस्या से ग्रसित मिले। इनका परीक्षण करने के उपरांत उन्हें दवाएं भी दी गई। उधर दूसरी ओर राजाजीपुरम के लखनऊ पब्लिक स्कूल में डेेंटल सेंटर की ओर से बच्चों के लिए दंत परीक्षण एवं जागरुकता कैंप लगाया गया। इसमें चेतना डेंटल सेंटर के दंत विशेषज्ञ संजीव अवस्थी ने बच्चों का बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दांतों का सुरक्षित रखना बेहद आवश्यक है। जब दांत मजबूत और मुंह साफ रहेगा तो खाने का स्वाद मिलने के साथ ही साथ बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि समय-समय पर दांतों का परीक्षण कराते रहना चाहिए। जिससे समय पर उपचार होने से उन्हें खराब होने से बचाया जा सकता है। इस मौके पर एलपीएस के छोटे-छोटे बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। दंत चिकित्सा शिविर में डॉ. संजीव अवस्थी के साथ चेतना अवस्थी, सुप्रिया पॉल एवं टीम के कई सदस्य मौजूद रहे। बीमारियों से बचे दांत मुंह रखें साफ-संजीव

Related Articles

Back to top button