ऑस्ट्रेलिया के निवेशक उ0प्र0 में निवेश को आकर्षित-ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त

मुख्यमंत्री से ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने भेंट की।उ0प्र0 सरकार ने पिछले लगभग 04 वर्षाें में प्रदेश में निवेशआकर्षित करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किये हैं।प्रदेश में निवेश लाने के लिए आकर्षक नीतियां बनायी गयी हैं,जिससे प्रदेश में निवेश करना आसान हो गया।वर्ष 2018 में आयोजित यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट में04 लाख 68 हजार करोड़ रु0 के निवेश प्रस्ताव मिले।ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मधुर सम्बन्ध हैं।दोनों देश आपस में आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के इच्छुक हैं।उत्तर प्रदेश और ऑस्ट्रेलिया शिक्षा के क्षेत्र में इस साझेदारी को आगे बढ़ा सकते हैं।राज्य सरकार द्वारा हर मण्डल में एक विश्वविद्यालय तथाप्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लियागया है, ऑस्ट्रेलिया के संस्थान इस क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं।ऑस्ट्रेलिया के निवेशक उ0प्र0 में सड़क और इन्फ्रास्ट्रक्चर, जल संसाधन तथा कौशल विकास सेक्टर्स में निवेश करना चाहते हैं।


लखनऊ –आज यहां मुख्यमंत्री आवास पर ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बेरी ओ फैरेल ए0ओ0 ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले लगभग 04 वर्षाें में प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किये हैं। प्रदेश में निवेश लाने के लिए आकर्षक नीतियां बनायी गयी हैं, जिससे प्रदेश में निवेश करना आसान हो गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किये गये प्रयासों से वर्ष 2018 में आयोजित यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट में 04 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मधुर सम्बन्ध हैं। दोनों देश आपस में आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के इच्छुक हैं। इसमें उत्तर प्रदेश और ऑस्ट्रेलिया शिक्षा के क्षेत्र में इस साझेदारी को आगे बढ़ा सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा हर मण्डल में एक विश्वविद्यालय तथा प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के संस्थान इस क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं।


ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री जी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रगाढ़ सम्बन्धों के विषय में विस्तार से बताया। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच भी अत्यन्त मधुर सम्बन्ध हैं। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने कुछ दिन पूर्व संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में विश्व के देशों के बीच कोरोना वैक्सीन के समान वितरण का प्रस्ताव दिया था। दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों को मानने वाले हैं। साथ ही, पर्यावरण के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का भी भली-भांति निर्वहन करते हैं। वर्तमान में वाराणसी में गंगा के तटीय विकास में दोनों देश मिलकर कार्य कर रहे हैं।

उच्चायुक्त ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के निवेशक उत्तर प्रदेश में सड़क और इन्फ्रास्ट्रक्चर, जल संसाधन तथा कौशल विकास सेक्टर्स में निवेश करना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया राज्य सरकार के सहयोग से प्रदेश में निवेश की सम्भावनाएं तलाशेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्तर प्रदेश की सरलीकृत निवेश नीतियों और अच्छे निवेश वातावरण से ऑस्ट्रेलिया के निवेशकों को इस राज्य में निवेश करने में सहूलियत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button