Sunday, May 3, 2026
Advertisement
Home राजनीति किसानो की आय दुगनी करने को कहा पर कर दी आधी-राजपाल कश्यप

किसानो की आय दुगनी करने को कहा पर कर दी आधी-राजपाल कश्यप

265

समाजवादी पार्टी दलित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन ग्राम बुढ़ाना विधानसभा अनूपशहर जिला बुलंदशहर में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डॉ0 राजपाल कश्यप सदस्य विधान परिषद ने कहा कि सरकार ने किसानो की आय दुगनी करने को कहा था पर आय आधी कर दी। इसी तरह उत्तर प्रदेश की जनता को ठगने का काम भी किया है। जातीय जनगणना कराई जाए जिससे लोगों को हक मिल सके। जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी। भाजपा ने लोगों को जात बिरादरी में केवल लड़वाने का काम किया है।

उत्तर प्रदेश की जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए तत्पर हैं।इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रवेश राहुल यादव, राज्य सभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री राजीव लोधी, पूर्व मंत्री हितेश कुमार लोधी, सदस्य विधान परिषद लाल बिहारी यादव, जिलाध्यक्ष मोरध्वज लोधी, पूर्व चेयरमैन जगवीर लोधी, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बबलू होलकर, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ नयन वर्मा, राजेश कश्यप, राजकुमार भुर्जी, शेखर निषाद आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।