आशियाना सेक्टर के वन और सिंधु यूथ सोसाइटी ने लगाया भंडारा

आशियाना सेक्टर के वन और सिंधु यूथ सोसाइटी ने लगाया भंडारा। चांसलर क्लब के निकट और आलमबाग संत कवर चौराहे पर हुआ आयोजन।

लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में अध्यक्ष आर के पांडेय एवं एआरए के-वन के निवासियों ने चौथे बड़े मंगल पर चांसलर क्लब के बगल में विशाल भंडारा आयोजित किया। जिसमें कालोनीवासियों के अलावा आसपास के लोगों ने बड़ी संख्या में भोजन प्रसाद ग्रहण किया l भंडारे में सरोजनीनगर विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने अपनी टीम के साथ शामिल होकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और आयोजक टीम को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया l इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाकांत पांडेय, आई पी सिंह, वीरेंद्र सिंह,राजीव यादव, एसी अग्निहोत्री, अतुल टण्डन, मनोज गुप्ता राजेश सिक्का, सर्वेश्वर मेहरोत्रा, ,शरद कुलश्रेष्ठ, दुर्गेश बंसल, राज कुमार सिंह पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, राजन सिंह रज्जन,रवि श्रीवास्तव, विमला पांडेय, शशि अग्निहोत्री, नूपुर टण्डन, वंदना मेहरोत्रा ,रीना सिक्का, अदिति श्रेय कालोनी के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उधर दूसरी ओर आलमबाग चौराहे पर संत कवर की मूर्ति के निकट सिंधु यूथ क्लब सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भी भव्य भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी ने समस्त आगंतुकों का भगवान हनुमान का चित्र और अंगवस्त्र देकर स्वागत और अभिनंदन किया। भंडारे में सब्जी पूड़ी के साथ कढ़ी चावल, ओआरएस लिक्विड के साथ अन्य खानपान की वस्तुएं वितरित की गई। सिंधु यूथ क्लब सोसायटी के अध्यक्ष दर्पण लखमानी ने बताया कि भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में शिव शांति आश्रम के पीठाधीश्वर साईं मोहनलाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, तरुण संगवानी अमर अथवानी पंकज राय चंदानी ऋषिराज राकेश सेहत श्री चन्द साहित्य राकेश सहता धर्मेंद्र जगबनी हरीश मालानी पवन लखमानी अनिल चंदानी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button