आर्टिस्ट राकेश कुमार यादव खूब मचा रहे धमाल

फोक आर्टिस्ट राकेश कुमार यादव “कजोड” का डिजिटल वर्ल्ड में खूब मचा रहे धमाल।

सफल होना है तो मेहनत पर भरोसा कीजिये, नसीब तो जुआ खेलते समय आजमाया जाता है। कुछ इसी सोच के साथ राजस्थान के एक फोक आर्टिस्ट डिजिटल मीडिया की दुनिया में खूब धमाल मचा रहे हैं। इस आर्टिस्ट का नाम है राकेश कुमार यादव उर्फ कजोड। राकेश का जलवा उनके गाने और कॉमेडी की वजह से है, जो इतने बेहतरीन होते हैं कि अगर आप उसे एक बार देख लें, तो आपका भी मन होगा उनके और गाने व वीडियो देखने के। इसी वजह से आज उनके पास लाखों में चाहने वाले हैं, जो उनके हर वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।

राकेश कुमार यादव उर्फ कजोड प्रतिभा के धनी हैं। मेहनत पर भरोसा करते हैं और इसके लिए पीछे भी नहीं हटते। इसलिए आज इनके यूट्यूब पर मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। तो इंस्टाग्राम पर भी इनके चाहने वालों की संख्या मिलियन के करीब है। राकेश के वीडियोज खास कर युवाओं में खूब पसंद किए जाते हैं। इसको लेकर राकेश ने कहा कि मैं अपने काम।को पूरी तन्मयता के साथ करता हूँ। इस वजह से लोगों का प्यार और आशीर्वाद मुझे खूब मिलता है। मैं अपने हर प्रोजेक्ट को नए तरीके से करने की कोशिश करता हूँ। क्या है ना कि लोग एक तरह के कंटेंट से बोर हो जाते हैं और डिजिटल वर्ल्ड में बोर वाली चीजें चलती नहीं हैं।

आपको बता दें कि राकेश कुमार यादव उर्फ कजोड कई गाने यूट्यूब पर वायरल हैं, तो उनकी कॉमेडी पर भी खूब रॉल्स बनते हैं। पुलिस से पटक पछाड़, थानेदार, औकात देशिया की, काको कमजोर दिल जैसे उनके गाने आज भी खूब सुने जाने वाले गानों में से हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button