10 दिसम्बर को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष का आगमन

प्रतापगढ़। उ0प्र0 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान जी दिनांक 10 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे विधानसभा रानीगंज पहुॅचेगें। दोपहर 12.30 बजे उपाध्यक्ष ग्राम बरहदा नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित जन-चौपाल में सम्मिलित होगें। अपरान्ह 1.30 बजे सिंगाही ब्लाक शिवगढ़ में जन चौपाल में सम्मिलित होगें। अपरान्ह 2.30 बजे उपाध्यक्ष जी ग्राम देल्हूपुर ब्लाक मानधाता में आयोजित चौपाल में सम्मिलित होगें, क्षेत्रीय भ्रमण एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्यों से मुलाकात एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करेगें। सायंकाल 7 बजे निरीक्षण भवन प्रतापगढ़ आयेगें। दिनांक 11 दिसम्बर को उपाध्यक्ष जी पूर्वान्ह 10 बजे जनपद प्रयागराज के लिये प्रस्थान करेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button