जल्द हो अधिशासी निदेशक की नियुक्ति-दिनेश पाण्डेय

जल्द हो अधिशासी निदेशक की नियुक्ति, जिससे लम्बित समस्याओं का हो सके समाधान। सचिवालय सत्कार सेवा संघ ने अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एंव कार्मिक से मुलाकात कर यथा स्थित से अवगत कराया। जल्द ही समस्या से समाधान का मिला आश्वासन।

अजय सिंह

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक महोदय के कार्यालय कक्ष में उत्तर प्रदेश सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में सेवा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश पांडे की अगुवाई में , निर्मल भट्ट(महामंत्री), सुजीत कुमार आर्य (उपाध्यक्ष) एवं हर सिंह (संगठन मंत्री) ने प्रतिभाग किया।

बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने महोदय से संस्था में कर्मचारी कल्याण निगम के अधिशासी निदेशक से इतर किसी अन्य अधिशासी निदेशक को तैनात करने की मांग की जिस पर अपर मुख्य सचिव द्वारा संघ को आश्वासन दिया गया तथा संबंधित को निर्देश दिए गए कि उत्तर प्रदेश सरकार सेवा संस्था में नियुक्ति विभाग द्वारा कल्याण निगम से इतर अधिशासी निदेशक की तैनाती की जाए जिससे संस्था में लंबित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके संघ की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button