प्रकाशन अनुदान हेतु 31 जुलाई तक करें आवेदन-जिलाधिकारी

साहित्यकार/रचनाकार आर्थिक सहायता व प्रकाशन अनुदान हेतु 31 जुलाई तक करें आवेदन।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार के अतिरिक्त साहित्यकारों के कल्याण हेतु अनेक योजनायें संचालित करता हैं। संस्थान आर्थिक रूप से विपन्न साहित्यकारों को साहित्यकार कल्याण कोष योजना अन्तर्गत आर्थिक सहायता तथा प्रकाशन अनुदान योजना अन्तर्गत रचनाकारों को उनकी पाण्डुलिपिक के मुद्रण/प्रकाशन हेतु प्रकाशन अनुदान प्रदान करता है।

उन्होने बताया है कि साहित्यकार कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत विषम आर्थिक स्थिति ग्रस्त या रूग्ण ऐसे साहित्यकारों को जिनकी वार्षिक आय रूपये 5 लाख से अधिक नही है उन्हें अधिकतम रूपये 50 हजार अनावर्तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

प्रकाशन अनुदान योजना अन्तर्गत ऐसे रचनाकारों को जिनकी वार्षिक आय रूपये 5 लाख से अधिक नहीं है। कुल प्रकाशन पर होने वाले व्यय का तीन चौथाई भाग जो रूपये 30 हजार से अधिक नहीं होगा। उनकी पाण्डुलिपि के मुद्रण/प्रकाशन हेतु अनुदान प्रदान किया जाता है।

इन दोनो योजनाओं हेतु जनपद के ऐसे साहित्यकार/रचनाकार निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन, हिन्दी भवन, 6-महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ 226001 को दिनांक 31 जुलाई तक आवेदन उपलब्ध करा दें। योजनाओं के विवरण एवं प्रार्थना पत्र का प्रारूप संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button