अध्यादेश की सोच लोकतंत्र विरोधी


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगा। अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के अध्यादेश को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भरोसा दिया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है।उन्होंने कहा कि हम इस अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल जी का पूरा साथ देंगे। अध्यादेश की सोच लोकतंत्र विरोधी


अखिलेश यादव ने कहा कि इस अध्यादेश की सोच लोकतंत्र विरोधी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को दिल्ली सरकार का काम रास नहीं आ रहा है। भाजपा अच्छे काम और अच्छी सोच देखकर घबरा रही है।
इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया।


इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह, दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ0 मनोज पाण्डेय, समेत अन्य नेता मौजूद रहे। अध्यादेश की सोच लोकतंत्र विरोधी

Related Articles

Back to top button