परिवहन विभाग की लापरवाही से बदहाल है आनंदविहार

परिवहन विभाग की लापरवाही से बदहाल है आनंदविहार का यात्री प्रतीक्षालय।हजारों रुपए किराया वसूल करने के बाद भी सुविधा के नाम पर एक पंखा तक नही।


अखिलेश श्रीवास्तव


आनंदविहार। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग आनंद विहार में वोल्बो, ऐसी, जनरथ, शताब्दी आदि बसों से दिल्ली से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को आनंद विहार बस अड्डा में बने यात्री प्रतीक्षालय बदहाल है यहां यात्रियों के बैठने के लिए मात्र तो स्टील की बेंच पड़ी है एक छोटा सा केविन बना है जिसमे मच्छरों का भरमार है।यहां पर लगी ऐसी विगत कई वर्षो से खराब पड़ा है एक पंखा तक यात्रियों के लिए नही है।साफ सफाई तक की कोई व्यवस्था नहीं है।यहां पर बुकिंग पर बैठे एक कर्मचारी ने बताया कि जो दिखाई दे रहा है वही व्यवस्था है बाकी हमे नही पता की क्या होना चाहिए क्या नही।

मच्छर बहुत लगते है बैठ कर बुकिंग करना कठिन होता है लेकिन मजबूरी में करना पड़ता है।पानी आदि की भी कोई व्यवस्था तक नही है जबकि परिवहन विभाग यात्रियों से दिल्ली से लखनऊ जाने वाले यात्रियों से बारह सौ बावन रुपए वसूल करता है सुविधा के नाम पर कुछ सुविधा नही दे रहा है।जबकि यही से अवैध रूप से चल रही निजी बस सेवा कम किराए पर लेटा कर यात्रा सुविधा दे रहे है।इन वाहनों पर परिवहन पुलिस दोनो विभाग का अभय मिला हुआ है।हो भी क्यों न कमाऊ पूत हो है।परिवहन विभाग हजारों रुपए किराया वसूल करने के बाद भी अपने यात्रियों को सुविधा के नाम पर कोई सुविधा नही दे रहा है।जिससे यात्रियों में रोष व्याप्त है यही कारण है कि आज परिवहन विभाग अपनी विश्वशनीयता खोता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button